भोपाल

Bhopal: अच्छी खबर! बाणगंगा से नेशनल आर्काइव तक बनेगा अंडरपास, देश में सबसे अलग होगा लेक सिटी का कलेक्ट्रेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 01:51 PM IST

Bhopal: प्रोफेसर कॉलोनी रीडेंसीफिकेशन योजना के तहत ऑफिस कॉम्प्लेक्स बनाए जाने हैं। जिसमें 5 मंजिला 4 इमारतें होंगी। वहीं हॉस्टल, होटल, स्टेट गेस्ट हाउस जैसी अन्य इमारतें भी बनाई जा रहीं हैं। बता दें कि, अकेले कलेक्ट्रेट की इमारत ही 2.40 लाख वर्गफीट में बन रही है। ये इमारत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तो होगी ही, बल्कि देश की पहली और सबसे जुदा इमारत होगी।

Image

भोपाल में बनेगी देश की पहली अनूठी कलेक्ट्रेट की इमारत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ये होगी देश की सबसे जुदा इमारत
  • बाणगंगा चौराहे से नेशनल आर्काइव तक अंडरपास बनाने की योजना
  • रवींद्र भवन के अंडर ग्राउंड में बनने वाली पार्किंग में ऊपर गार्डन होगा

Bhopal: राजधानी भोपाल के लोगों के लिए न्यू ईयर में प्रदेश सरकार की ओर से कई नई सौगातें दी जा रही हैं। जिसमें बरसों के बाद नए कलेक्ट्रेट की इमारत बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही लेक सिटी के बाणगंगा चौराहे से नेशनल आर्काइव तक अंडरपास बनाने की भी योजना है, जिससे न्यू मार्केट के आवागमन वाला ट्रैफिक निकलेगा।

बता दें कि, यह शहर में अपनी तरह का पहला अंडरपास होगा। इसके अलावा किलोल पार्क से एमवीएम की ओर जाने के लिए 480 मीटर लंबी व 30 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। किलोल पार्क को एक रोटरी के जैसे इस्तेमाल किया जाएगा। जिसके चलते पॉलिटेक्निक चौराहे से कमला पार्क तक ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म से निजात मिलेगी व गर्वनर, सीएम सहित अन्य वीआईपी मूवमेंट में लोगों को परशानी नहीं होगी।

देश में सबसे जुदा होगी कलेक्ट्रेट की इमारत

लेक सिटी में प्रोफेसर कॉलोनी रीडेंसीफिकेशन योजना के तहत ऑफिस कॉम्प्लेक्स बनाए जाने हैं। जिसमें 5 मंजिला 4 इमारतें होंगी। वहीं हॉस्टल, होटल, स्टेट गेस्ट हाउस जैसी अन्य इमारतें भी बनाई जा रहीं हैं। बता दें कि, अकेले कलेक्ट्रेट की इमारत ही 2.40 लाख वर्गफीट में बन रही है। ग्रीन कॉन्सेप्ट पर बन रही इस इमारत में दिन में लाइट के लिए बिजली का उपयोग नहीं किया जाएगा। यहां हर तल पर टिफिन रूम, बेबी डे केयर और वुमन रेस्ट रूम होगा। भोपाल में बन रही ये इमारत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तो होगी ही, बल्कि देश की पहली और सबसे जुदा इमारत होगी। इस महीने की 13 तारीख को मुख्य सचिव की मौजूदगी में होने वाली साधिकार समिति की बैठक में इस प्लान पर मुहर लगेगी।

ऐसे समझें राजधानी के विकास का गणित

भोपाल के छोटे तालाब के सामने बन रहे ऑफिस कॉम्प्लेक्स के साथ ही रवींद्र भवन के अंडर ग्राउंड में बनने वाली पार्किंग में ऊपर गार्डन होगा। वहीं राजभवन की तरफ से एक अंडरपास भी बनाया जाएगा। जिससे वाहन अंडरपास के जरिए आसानी से पार्किंग में जा सकें। वहीं ऐसा देश में पहली बार होगा जहां रवींद्र भवन के पास एक छोटा बाजार बनाया जाएगा। यहां हस्तशिल्प, पेंटिंग्स और महिला स्वयं सहायता समूहों के खास उत्पाद उपलब्ध होंगे। बता दें कि, यह प्रोजेक्ट हाउसिंग बोर्ड का है। इसके अलावा कई तरह के विकास कार्य इस साल में होने प्रस्तावित हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article