भोपाल

Bhopal: बस में चढ़ते समय फिसला पांव, पहिए के नीचे आई बुजुर्ग महिला; अस्पताल में मौत

भोपाल में एक बुजुर्ग महिला की दुर्घटना के बाद मौत हो गई। गुरुवार को बस में चढ़ते समय पैर फिसलने के कारण वह गिर गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

Image

बस हादसे में घायल महिला की मौत

Photo : Times Now Digital

Bhopal Accident: गुरुवार को भोपाल शहर में बस पर चढ़ने की कोशिश करती एक बुजुर्ग महिला के साथ हादसा हो गया। बस में चढ़ते समय महिला का पैर फिसल गया और वह बुरी तरह घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

चांदबड़ इलाके के कपड़ा मिल के पास रहने वाली 70 वर्षीय नफीसा बी, बुधवार की रात भारत टॉकीज इलाके में किसी काम से गई थीं। गुरुवार सुबह जब वह भारत टॉकीज ब्रिज के पास सड़क किनारे सिटी बस का इंतजार कर रही थीं। जब बस आई और वह उसमें चढ़ने लगीं। चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वे बस से गिर गईं। हालांकि तब बस धीमी गति से चल रही थी, फिर भी गिरने के बाद वो बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल महिला को तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने उन्हें अयोध्या बायपास पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मंगलवारा पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। यह दुर्घटना ने बुजुर्गों की सुरक्षा और खासतौर पर सार्वजनिक परिवहन में बुजुर्गों को लेकर सावधानी की आवश्यकता पर सवाल उठाए हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article