भोपाल

अब 4 नहीं, सप्ताह में 6 दिन मिलेगी भोपाल-दतिया फ्लाइट; पीतांबरा पीठ जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा फायदा

अब यात्रियों को भोपाल से दतिया के बीच सप्ताह में 6 दिन फ्लाइट सेवा मिलेगी। पहले यह फ्लाइट सेवा सप्ताह के केवल 4 दिन ही उपलब्ध थी। लेकिन यात्रियों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए फ्लाइ बिग एयरलाइन ने इस फ्लाइट सेवा को सप्ताह में 6 दिन जारी रखने का फैसला किया है। जिसके अनुसार अब भोपाल से दतिया के लिए फ्लाइट रविवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिन उपलब्ध रहेगी।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Bhopal Datia Flight: भोपाल से दतिया के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब भोपाल-दतिया फ्लाइट सेवा सप्ताह में 6 दिन मिलेगी। इस रूट पर यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए फ्लाइ बिग एयरलाइन ने उड़ानों की संख्या बढ़ा दी है। जिसके बाद अब यह सेवा सप्ताह में चार दिन नहीं, बल्कि छह दिन उपलब्ध रहेगी। नई व्यवस्था के तहत भोपाल से दतिया के लिए फ्लाइट सोमवार से शनिवार तक चलेंगी। सप्ताह में केवल रविवार को ये फ्लाइट सेवा बंद रहेगी।

पीतांबरा पीठ आने वालों को होगा फायदा

इस फ्लाइट सेवा से दतिया स्थित प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ के दर्शन करने आने श्रद्धालुओं को लाभ होगा। इससे देश के किसी भी हिस्से से श्रद्धालु भोपाल आकर फ्लाइट से आसानी से दतिया पहुंच सकते हैं। जिसके बाद पीतांबरा पीठ के दर्शन कर सकते हैं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि नई व्यवस्था को लागू कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी।

भोपाल-दतिया फ्लाइट का किराया

फ्लाइ बिग एयरलाइन के एयरपोर्ट मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि यह फ्लाइट सेवा केवल रविवार को उपलब्ध नहीं होगी। इसके अलावा सप्ताह के बाकी 6 दिन यह सेवा जारी रहेगी। गौरतलब है कि दतिया एयरपोर्ट का उद्घाटन हाल ही में 31 मई को हुआ था। फिलहाल इस हवाई मार्ग के लिए फ्लाइट का न्यूनतम किराया करीब 1500 रुपये (1199 रुपये+जीएसटी) तक है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article