Bhopal: लेक सिटी भोपाल के रहवासियों के लिए ये एक अच्छी खबर है। राजधानी में रेलवे विभाग और नगर निगम मिलकर करीब 2.350 किमी लंबी फोरलेन सड़क बनाएंगे। जिसका सीधा फायदा शहर की अयोध्या नगर काॅलोनी समेत मिनाल रेसीडेंसी और विदिशा रोड से भोपाल रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को मिलेगा। बता दें कि, इस फोरलेन सड़क के दो भाग होंगे, जिसमें रेलवे की ओर से 2 किमी हिस्से पर 18 मीटर चौड़ाई वाली रोड बनाई जाएगी।
जबकि इसके 350 मीटर भाग पर नगर निगम की ओर 12 मीटर चौड़ी रोड का निर्माण करवाया जाएगा। नगर निगम आयुक्त वीएस चौधरी के मुताबिक, इस मार्ग पर एक निजी भूमि है व एक पुलिया भी बनानी होगी। हालांकि सभी समस्याओं को क्लीयर कर दिया गया है। अब कुछ स्थानों से अतिक्रमण हटना है। आयुक्त के मुताबिक बीती 9 फरवरी को रेल भूमि विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ इस रोड का इंस्पेक्शन हो चुका है। इसके बाद ही इसे बनाने पर दोनों महकमों में सहमति बनीं है।
