भोपाल

Best Places to Visit in Bhopal 2023: मांडू उत्सव 7 जनवरी से, पर्यटकों के लिए हॉट एयर बैलून सहित ये होंगे एडवेंचर, पढ़ें पूरी खबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 10:09 PM IST

Best Places to Visit in Bhopal 2023: मांडू में 7 जनवरी से मांडू उत्सव शुरू होगा जो कि 11 जनवरी तक चलेगा। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड इसका आयोजन कर रहा है। इस दौरान टूरिस्ट्स को एडवेंचर के तौर पर हॉट एयर बैलून, सिंगिंग, साइकिलिंग, ट्रैकिंग व योगा समेत कई एक्टिविटी में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Image

7 जनवरी से शुरू होगा मांडू उत्सव (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • 7 जनवरी से 11 जनवरी तक मांडू उत्सव चलेगा
  • मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड कर रहा इसका आयोजन
  • यहां का अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य करता है पर्यटकों को आकर्षित

Best Places to Visit in Bhopal 2023: नए साल के मौके पर मध्य प्रदेश घूमने आने वालों के लिए ये एक अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश के मांडू में 7 जनवरी से मांडू उत्सव शुरू होगा जो कि 11 जनवरी तक चलेगा। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड इसका आयोजन कर रहा है। इस दौरान टूरिस्ट्स को एडवेंचर के तौर पर हॉट एयर बैलून, सिंगिंग, साइकिलिंग, ट्रैकिंग व योगा समेत कई एक्टिविटी में शामिल होने का मौका मिलेगा।

बता दें कि, प्राकृतिक सौंदर्य का बेहद खूबसूरत इलाका यहां की ऐतिहासिक इमारतों के लिए भी मशहूर है। अब ये शहर एडवेंचर एक्टिविटी समेत कल्चरल इवेंट्स के लिए रेडी है। मध्य प्रदेश टूरिस्ट बोर्ड की ओर से प्रदेश की कला, साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने सहित युवाओं में टूरिस्ट अवेयरनेस को लेकर चौथा मांडू उत्सव शुरू किया जा रहा है। यहां पर 90 दिन तक टेंट सिटी एवं रोमांचक एक्टिविटी भी होगी। वहीं सैलानी लाइव म्यूजिक कंसर्ट सहित एडवेंचर स्पोर्ट्स, साइकिलिंग, ट्रैकिंग व ग्रामीण पर्यटन का लुत्फ ले सकेंगे।

एमपी के बड़े इवेंट्स में एक

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला के मुताबिक, मांडू उत्सव एमपी के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक है। इसमें कल्चरल एक्टिविटी के अलावा एडवेंचर स्पोर्ट्स का आयोजन होता है। यहां आने वाले सैलानियों को इस दौरान क्यूरेटेड टूर, साइकिल टूर, पारंपरिक लोक कलाएं, फोटो प्रतियोगिताएं, योग, पाककला, कला और शिल्प, म्यूजिक कंसर्ट व लोकल फूड आदि को एंजॉय करने का मौका मिलता है। वहीं सैलानी हॉट एयर बैलून में बैठकर आसमान से यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को निहार सकेंगे। यहां सभी के लिए कुछ ना कुछ खास होगा। प्रमुख सचिव के मुताबिक, आयोजन के दौरान हॉट एयर बैलून राइड, लाइव म्यूजिक कंसर्ट, लाइट एंड साउंड शो, हेरिटेज वॉक, साइकिलिंग, साहसिक खेल एवं गतिविधियां, कलां एवं संस्कृति प्रदर्शनी, रूरल एरिया वॉक, योगा एंड मेडिटेशन, लोकल आर्टिस्ट्स की ओर से ट्रेडिशनल डांस एंड म्यूजिक की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। बता दें कि, मांडू को मध्य प्रदेश में फन एंड इंजॉय का इलाका माना जाता है, यहां पर वर्षभर सैलानियों की आवाजाही रहती है। यहां का अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य व ग्रामीण परिवेश पर्यटकों को आकर्षित करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article