भोपाल

दोस्त ही निकला दगाबाज: भोपाल में प्रॉपर्टी डीलर से 25 लाख की रंगदारी मांगी, मना करने पर दी ऐसी सजा...

भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला उजागर हुआ है। आरोपी ने फोन पर पीड़ित को रंगदारी देने के लिए धमकाते हुए कहा कि यदि उसने पैसे नहीं दिए, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

Image

(फाइल फोटो)

Photo : Times Now Digital

भोपाल : अशोका गार्डन क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर से 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी, मोहम्मद फैज ने फोन पर पीड़ित मोहम्मद मतीन को धमकी दी कि यदि वह रंगदारी नहीं देता तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। मतीन ने इस धमकी की शिकायत पुलिस में की, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को मोबाइल नंबर के आधार पर गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपी और पीड़ित पुराने दोस्त थे। यानी दोस्त ही दगाबाज निकल गया।

क्या था माजरा?

मोहम्मद मतीन, जो पहले ऑटो डीलिंग का काम करते थे, अब प्रॉपर्टी डीलिंग में हैं। उनके और फैज के बीच पहले साझेदारी थी, लेकिन कारोबार में नुकसान के बाद दोनों अलग हो गए। फैज, जो अब आर्थिक रूप से कमजोर है, ने मतीन की तरक्की को देखकर उससे रंजिश रखी। मतीन ने फैज की मदद के लिए उसे करीब सवा पांच लाख रुपए दिए थे।

इसके बावजूद, फैज ने मतीन को धमकाकर 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगने की योजना बनाई। लेकिन उसकी योजना विफल हो गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article