भोपाल

Madhya Pradesh: अब छुट्टी ले सकेंगे सरकारी कर्मचारी, भारत-पाक तनातनी के बीच लगी रोक हुई खत्म

प्रदेश के 13 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अब अपनी सुविधा अनुसार कभी भी अवकाश ले सकेंगे। राज्य सरकार ने एक सप्ताह पूर्व भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी के कारण इन विभागों के कर्मचारियों की सेवाओं को अनिवार्य घोषित करते हुए अवकाश पर रोक लगा दी थी, जिसे अब हटा लिया गया है।

Image

प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारी अब ले सकेंगे छुट्टियां (फाइल फोटो)

Photo : PTI

MP News: भारत पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच मध्य प्रदेश में 13 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई थीं। 9 मई को सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी करके कुछ खास विभागों के कर्मचारियों को मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के आदेश दिए गए थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को जारी आदेश में यह प्रतिबंध हटा दिया है। कर्मचारी अब अपनी सुविधा के मुताबिक कभी भी अवकाश ले सकेंगे।

बीते दिनों लगी थी रोक

सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार 9 मई को यह आदेश जारी किया था, जिसमें 13 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई थी। भारत-पाक के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर जारी आदेश में कहा गया था कि शासकीय सेवक अपने मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। केवल अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों जैसे खुद या परिवार में विवाह की स्थिति या प्रसूति और संतान पालन, गंभीर बीमारी, दुर्घटना, स्वयं के परिवार में घटित अप्रत्याशित घटना आदि मामलों में जिला स्तर पर कलेक्टर और राज्य स्तर पर विभाग के सचिव की अनुमति से छुट्‌टी मंजूर कराने के बाद ही अवकाश लिए जा सकेंगे।

अब ले सकेंगे छुट्टी

प्रदेश के 13 विभागों के अधिकारी कर्मचारी अब अपनी सुविधा के मुताबिक कभी भी अवकाश ले सकेंगे। राज्य शासन ने एक हफ्ते पहले भारत पाकिस्तान जंग की आशंका के चलते इन विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं अनिवार्य मानते हुए अवकाश पर रोक लगा दी थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज जारी आदेश में यह प्रतिबंध हटा दिया है।

कौन से हैं ये विभाग

जिन विभागों के कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगी थी, उनमें लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा, गृह, ऊर्जा, नगरीय विकास और आवास, पंचायत और ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण, लोक निर्माण, राजस्व, सामान्य प्रशासन, जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास और परिवहन विभाग शामिल थे। अब सरकार ने इन विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी अवकाश लेने की अनुमति दे दी है। यह निर्णय राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल होने के बाद लिया गया है। सरकार ने साफ किया है कि भविष्य में भी किसी विषम परिस्थिति में आवश्यकतानुसार छुट्टियों की नीति में बदलाव किया जा सकता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article