बरेली मंडल में दौड़ेंगी 30 इलेक्ट्रिक बसें, दीपावली से पहले 8 रूटों पर शुरू होगा सफर; गांवों तक कनेक्टिविटी होगी बेहतर

दिवाली से पहले बरेली मण्डल में 30 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने का ऐलान किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है। बदायूं डिपो की कार्यशाला में चार्जिंग स्टेशन तैयार हो चुका है।

बरेली : उत्तर प्रदेश में परिवहन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायत चल रही है। शहरों को गांव से जोड़ने के लिए सिटी बसों को संचालित किया जा रहा है। अब बरेली मंडल के यात्रियों के लिए बड़ी व्यवस्था की जा रही है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बरेली परिक्षेत्र के लिए पहले चरण में 30 नई इलेक्ट्रिक बसें देने का फैसला किया है। इन बसों को दीपावली से पहले सड़कों पर उतारने की तैयारी चल रही है। यात्रियों को सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल सफर उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज ने आठ प्रमुख मार्गों का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है।

Bareilly electric buses

बरेली मंडल को मिलेंगी 30 नई इलेक्ट्रिक बसें

बरेली रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि शुरुआत में बरेली परिक्षेत्र के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसों को स्वीकृति दी गई थी। बाद में इनकी संख्या बढ़ाकर 30 कर दी गई। बसों के संचालन के लिए ऐसे मार्ग चुने गए हैं, जहां यात्रियों की आवाजाही और परिवहन की जरूरत अधिक है।

End of Feed