Barabanki Accident News: मसौली में डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत, 4 की दर्दनाक मौत; 6 साल की मासूम गंभीर

Barabanki Accident News: बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में ऑल्टो कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Barabanki Accident News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा गांव के पास एक रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही ऑल्टो कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग कार के भीतर ही बुरी तरह फंस गए। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की जान चली गई, जबकि 6 साल की एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

barabanki accident

तीन ने मौके पर ही तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर तेज धमाके जैसी आवाज हुई और चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। हालांकि, तब तक कार सवार 60 वर्षीय शरीफ, 34 वर्षीय शाजिया खातून और 50 वर्षीय तबस्सुम बानो की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। ये तीनों मृतक श्रावस्ती जिले के भिनगा थाना क्षेत्र स्थित पुरानी बाजार दक्षिणी के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक लगभग 34 वर्षीय अज्ञात महिला को तुरंत सीएचसी (CHC) बड़ागांव मसौली पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में बाल-बाल बची लगभग 6 साल की मासूम बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया है।

End of Feed