शहर

Char Dham Yatra: जानें किस दिन बंद होंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ नाथ धाम के कपाट; तिथियां हुई घोषित

शीतकाल के लिए उत्तराखंड के चारधामों में से एक, पवित्र बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि की घोषणा हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी कपाट विधिवत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बंद किए जाएंगे। आइए जानते हैं क्या है तारीख।

Image

केदारनाथ और अन्य धामों के बंद होने की तिथियां भी घोषित

Uttarakhand News: विजयदशमी के दिन उत्तराखंड के चारधामों में से एक, पवित्र बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा हो गई है। इसी के साथ केदारनाथ धाम, द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी और तृतीय केदार तुंगनाथ जी के भी कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा हो गई है। उत्तराखंड के चारधामों में से एक, हर साल की तरह इस बार भी कपाट बंद होने की पारंपरिक प्रक्रिया विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न की जाएगी।

बद्रीनाथ धाम के कपाट इस साल 25 नवंबर (मंगलवार) को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बद्रीनाथ धाम के साथ ही अन्य धामों के कपाट बंद होने की तिथियां भी घोषित की गई हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर 2025 को बंद किए जाएंगे। इसके अलावा द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 18 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद होंगे। वहीं, तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट 6 नवंबर को बंद किए जाएंगे।

हर साल लाखों श्रद्धालु बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा में शामिल होते हैं और कपाट बंद होने से पहले भगवान के दर्शन के लिए विशेष रूप से पहुंचते हैं। कपाट बंद होने के बाद देव प्रतिमाओं को शीतकालीन गद्दीस्थल पर ले जाया जाता है, जहां पूरे सर्दी के दौरान पूजा-अर्चना जारी रहती है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article