शहर

बदायूं के गंगा दशहरे पर बड़ा हादसा, नदी की तेज धारा बहा परिवार; लापता बच्ची की तलाश जारी

बदायूं के कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के 6 लोग तेज धारा में बह गए। गोताखोरों ने 4 लोगों को किसी तरह सुरक्षित बचा लिया, लेकिन दो बच्चे लापता हो गए। रेस्क्यू ऑपरेशन में एक किशोर का शव बरामद हुआ, जबकि किशोरी की तलाश अभी जारी है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Badaun Ganga Ghat Accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दशहरे की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के छह लोग नदी की तेज धारा में बह गए। जिसमें से चार लोगों को गोताखोरों ने बचा लिया। लेकिन एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। अभी भी एक बच्ची लापता बताई जा रही है, जिसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

गोताखोरों ने 4 लोगों को बचाया

यह दर्दनाक हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर हुआ। बताया जा रहा है कि यह परिवार हाथरस से गंगा स्नान के लिए बदायूं पहुंचा था। तभी स्नान के दौरान परिवार के सदस्यों को नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा। जिससे वे लोग अचानक गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में फंस गए। इस घटना से घाट पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हालांकि हादसे में दो मासूम बच्चे गंगा नदी की तेज धारा में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बचाव अभियान के दौरान एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया। लेकिन एक किशोरी अभी भी लापता बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि गोताखोरों की टीमें लगातार नदी में सर्च अभियान चला रही हैं और लापता किशोरी की तलाश की जा रही है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!