शहर

Aligarh News: AMU कैंपस में टीचर की गोली मारकर हत्या, हमलावर गिरफ्त से बाहर

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) कैंपस में बुधवार रात सनसनीखेज वारदात हुई, जब एबीके स्कूल के शिक्षक राव दानिश अली की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मौलाना आजाद लाइब्रेरी कैंटीन के पास रात करीब साढ़े 9 बजे हुई, जहां बाइक सवार दो हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी। एक गोली शिक्षक के सिर में लगी, जिसके बाद वह मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिए गए।

Image

मृतक राव दानिश की फाइल फोटो

Photo : Times Now Digital

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) परिसर में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रोज की तरह भोजन के बाद टहलने निकले शिक्षक पर दो बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। घटना के बाद कैंपस में दहशत का माहौल बन गया और छात्र इधर-उधर भागने लगे।

मौलाना आजाद लाइब्रेरी के पास हुई वारदात

घटना रात करीब साढ़े 9 बजे की है। शिक्षक अपने दो साथियों के साथ मौलाना आजाद लाइब्रेरी की कैंटीन के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावर वहां आए और अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली शिक्षक के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

मेडिकल कॉलेज में घोषित किया गया मृत

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षक को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राव दानिश अली के रूप में हुई है, जो विश्वविद्यालय के एबीके स्कूल में शिक्षक थे।

गिरफ्त से बाहर हमलावर

एएमयू प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि रात करीब 9 बजे लाइब्रेरी के पास गोलीबारी की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि गोली लगने से घायल व्यक्ति शिक्षक राव दानिश अली थे, जिन्हें सिर में गोली मारी गई थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article