शहर

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई, दुबई से आए यात्रियों के बैग से 1.13 लाख विदेशी सिगरेट बरामद

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुबई से आए तीन यात्रियों के पास से भारी मात्रा में विदेशी सिगरेट बरामद की है। जांच के दौरान अधिकारियों ने बैगों से अलग-अलग विदेशी ब्रांड की 1 लाख से ज्यादा सिगरेट स्टिक जब्त कीं।

Image

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम का बड़ा खुलासा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ahmedabad News: गुजरात के अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (SVPIA) पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुबई से आए तीन यात्रियों के पास से भारी मात्रा में विदेशी सिगरेट जब्त की है। कार्रवाई 13 मई 2026 को की गई। जानकारी के मुताबिक कस्टम अधिकारियों को चेक-इन बैगेज के एक्स-रे स्कैनिंग के दौरान संदिग्ध तस्वीरें दिखाई दी थीं। इसके बाद दुबई से एमिरेट्स फ्लाइट नंबर EK-538 से अहमदाबाद पहुंचे तीन यात्रियों को अराइवल हॉल में रोका गया।

कस्टम एक्ट 1962 के तहत जब्त पूरा माल जब्त

अधिकारियों द्वारा सामान की विस्तृत जांच करने पर बैग के अंदर छिपाकर रखी गई विदेशी ब्रांड की सिगरेट बरामद हुई। जब्त किए गए सामान में 280 बॉक्स यानी 56 हजार स्टिक Mond ब्रांड की विदेशी सिगरेट और 286 बॉक्स यानी 57 हजार 200 स्टिक Gudang Garam ब्रांड की विदेशी सिगरेट शामिल हैं। कुल मिलाकर 566 बॉक्स में 1 लाख 13 हजार 200 सिगरेट स्टिक बरामद की गई हैं। कस्टम विभाग ने पूरा माल कस्टम एक्ट 1962 के तहत जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

गुजरात के कच्छ तट के पास द्वीप से 20 किलोग्राम चरस बरामद

वहीं कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह के पास स्थित एक द्वीप से पुलिस ने बुधवार को चरस के एक-एक किलोग्राम के 20 पैकेट बरामद किए। कच्छ-पश्चिम पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सैयद सुलेमान पीर द्वीप के पास विशेष अभियान समूह (एसओजी) और जखाऊ समुद्री पुलिस की संयुक्त गश्त के दौरान ये पैकेट बरामद हुए। अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गुणवत्ता की चरस की कीमत करीब ढाई लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। पुलिस ने बताया कि हालिया मौसम और समुद्री धाराओं के कारण तटीय इलाकों में संदिग्ध पैकेट बहकर आने की घटनाओं के बाद कच्छ तट पर गश्त तेज कर दी गई थी। इस अभियान के तहत पुलिस दल दो मई से पूरे तटीय क्षेत्र में ऊंट, घोड़े, मोटरसाइकिल, नाव से और पैदल गश्त कर रहे हैं।

Dhruv Sanchania
ध्रुव संचानियाauthor

ध्रुव संचानिया गुजरात में टाइम्स नेटवर्क के सीनियर जर्नलिस्ट और ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। ध्रुव ने प्रिंट, रेडियो, डिजिटल और टीवी पर शानदार काम किया है। क्राइम, इन्वेस्टिगेशन से लेकर इंसानी कहानियों तक में उनका काम गहराई से भरा होता है। जब वह हेडलाइन के पीछे नहीं भाग रहे होते तो वह सड़कों, सिनेमा और अगली छिपी हुई कहानी के पीछे भाग रहे होते हैं। उनका काम ऐसा है जो उन्हें अलग ला खड़ा करता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!