आगरा

आगरा में फोन छीनकर भाग रहे बदमाश से भिड़ी महिला, सीसीटीवी में वीडियो कैद

आगरा में फोन छीनकर भाग रहे बदमाशों से महिला अकेले ही भिड़ गई। महिला ने उसे अपने बैग से मारने की कोशिश की, लेकिन फिर भी वह फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

Image

सीसीटीवी में वारदात कैद।

Photo : Times Now Digital

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आगरा में फोन लूटकर भागते लुटेरे से युवती भिड़ गई। जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर आए बदमाशों ने मोबाइल लूट को अंजाम दिया। घटना के बाद युवती ने बदमाशों से मुकाबला किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई और लुटेरे मोबाइल लेकर फरार हो गए।

बदमाश से भिड़ी महिला

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़िता का नाम दिव्या यादव बताया जा रहा है, जो एक निजी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर हैं। यह घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के प्रतीक एनक्लेव की बताई जा रही है, जहां स्कूटी सवार बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं, इस घटना पर पुलिस का भी बयान सामने आया है। पुलिस ने कहा, ''प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ताजगंज पर अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।''

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article