आगरा

Taj Mahal: आगरा के ताजमहल के मुख्य गुंबद पर जाने से पहले खाली कराईं जा रहीं पानी की बोतलें, ये है वजह -Video

Taj Mahal Security: ताजमहल के मुख्य मकबर पर अब पानी की बोतल नहीं ले जा सकेंगे मुख्य मकबरे से पहले ही पानी की बोतल ले ली जाएगी, इससे पर्यटक परेशान हो रहे हैं।

Water Bottle Ban in Taj Mahal: आगरा में ताजमहल के मुख्य गुंबद पर पानी की बोतल ले जाने पर प्रतिबंध के पहले ही दिन पर्यटक परेशान हो गए।भीषण गर्मी और उमस के कारण मुख्य गुंबद पर जाने वाले पर्यटक बेहाल रहे। चमेली फर्श पर ही पानी की बोतलों को खाली करा लिया गया था।

इसके लिए एसआईएस और एएसआई कर्मचारियों को तैनात किया गया था। पर्यटक पानी के बिना ही मुख्य गुंबद पर पहुंचे। संगमरमरी मुख्य गुंबद पर जाने के लिए चमेली फर्श पर बनी सीढि़यों से पहले ही उन्हें रोक दिया गया।

विदेशी पर्यटकों से पानी पीकर बोतलें फेंक देने के लिए कहा गया। भारतीय पर्यटकों से स्पष्ट कह दिया गया कि वह ऊपर पानी की बोतलें नहीं ले जा सकेंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article