आगरा

Train: AC कोच के टायलेट का बंद था गेट, अदर उठ रहा था धुआं; खुलते ही अंदर का सीन देख मचाया शोर

जब टॉयलेट का दरवाजा काफी समय तक नहीं खुला, तो उसने खटखटाना शुरू किया। कुछ समय बाद जब दरवाजा खुला, तो अंदर का दृश्य देखकर उसने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर कोच में अन्य यात्री भी इकट्ठा हो गए।

Image

(फाइल फोटो)

आगरा : आगरा डिवीजन में रेलवे ने बिना टिकट यात्रा और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है। यह अभियान 11 जून को रुंधी स्टेशन पर शुरू हुआ, जहां विभिन्न ट्रेनों में जांच की गई। इस दौरान, 148 बिना टिकट यात्रियों से 42,975 रुपये, 3 अनियमित यात्रियों से 1,650 रुपये, और 10 यात्रियों से गंदगी फैलाने और धूम्रपान करने पर 1,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कुल मिलाकर, 161 यात्रियों से 46,425 रुपये का जुर्माना लिया गया।

टॉयलेट से निकल रहा था धुआं

इस अभियान के दौरान, एक महिला ने एसी कोच के टॉयलेट से धुआं निकलते देखा और उसे आग लगने का संदेह हुआ। उसने शोर मचाया, जिसके बाद अन्य यात्री और टीटी वहां पहुंचे। जांच में पता चला कि टॉयलेट में एक यात्री ने धूम्रपान किया था, जिसके कारण धुआं निकल रहा था। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित यात्रा टिकट लेकर यात्रा करें और रेल परिसर में गंदगी न फैलाएं। यह अभियान रेलवे की सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article