आगरा

Etah News: ड्यूटी से लौट रहे दरोगा ने सड़क हादसे में गंवाई जान, दो महीने बाद होने वाले थे रिटायर

यूपी के एटा में एक सड़क हादसे में दरोगा की मौत हो गई। बता दें कि दो महीने बाद वह रिटायर होने वाले थे, जिससे पहले ही उनकी जान चली गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बरेली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार उपनिरीक्षक (दरोगा) को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि पुलिसकर्मी की अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अगले दो महीने में रिटायर होने वाले थे।

सड़क हादसे में दरोगा की मौत

मिरहची थानाध्यक्ष केके लोधी ने बताया कि शनिवार रात को हुए इस हादसे में दरोगा नरेश पाल सिंह (करीब 60 वर्षीय) को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हालांकि हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलीगढ़ स्थानांतरित किया गया. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दो महीने बाद होने वाले थे रिटायर

अधिकारी ने बताया कि सिंह लगभग डेढ़ वर्ष से मिरहची थाने में तैनात थे। लोधी ने बताया कि सिंह की सेवानिवृत्ति दो माह बाद होनी थी। उन्होंने बताया कि दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया और उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article