Agra G-20 Summit: ताजनगरी आगरा में जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के लिए एयरपोर्ट से ताजमहल और एत्माद्दौला तक रास्ते को आठ सेक्टरों में बांटा गया है। जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण के लिए एसडीएम और मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। जिस रास्ते ये मेहमान गुजरेंगे उन रास्तों के कायाकल्प का काम नगर निगम, एडीए की 70 से ज्यादा टीमों का है। यह रास्ते प्लास्टिक मुक्त होंगे और अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। यहां एक रंग में दुकान-मकानों को सजाया जाएगा। अमेरिका, रूस, चीन सहित 20 देशों के मंत्रियों का समूह 11 से 13 फरवरी तक जिले में रहेगा।
महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर कॉन्फ्रेंस होगी। मेहमानों के आगमन से पहले रास्तों को दुरुस्त किया जा रहा है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के अनुसार, एयरपोर्ट से ईदगाह, आवती बाई चौराहा, सेल्फी प्वांइट, जी-20 चौराहा, ताजमहल पूर्वी गेट और एत्माद्दौला तक भ्रमण मार्ग को आठ सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
