Agra News: रेलवे का सख्त एक्शन, बिना टिकट वाले यात्रियों से वसूला 3.42 लाख का जुर्माना

Agra News: भारतीय रेलवे ने आगरा के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर बिना टिकट के यात्रा करने वाले और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर सख्त कार्रवाई की और इस अभियान 594 यात्रियों पर 3.42 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

Agra News: भारतीय रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। बता दें कि यह कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक (DRM) गगन गोयल के सीधे निर्देश पर मुख्य तौर पर आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और मथुरा जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर की गई। अभियान के दौरान, रेलवे अधिकारियों की टीमों ने 594 यात्रियों को पकड़ा और उनसे 3.42 लाख रुपये का भारी भरकम जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई रेलवे के नियमों के उल्लंघन पर उसकी सख्ती को दर्शाती है।

Agra News

आगरा में बिना टिकट वाले यात्रियों से वसूला 3.42 लाख का जुर्माना (Photo- Canva)

नियमों का उल्लंघन करने वालों से लाखों का जुर्माना वसूला

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा कार्रवाई की गई, जिसमें कुछ यात्री पकड़े जाने के डर से भागने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए। लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि आगरा कैंट पर सबसे अधिक 301 यात्रियों से 1.77 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, मथुरा जंक्शन पर 236 यात्रियों से 1.34 लाख रुपये की वसूली की गई, जबकि आगरा फोर्ट पर 57 यात्रियों से 31 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (DCM) और असिस्टेंट कमर्शियल मैनेजर (ACM) की टीमों इस अभियान की निगरानी की।

End of Feed