आगरा

Agra से गिरफ्तार हुआ लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर गोलू, बिजनेसमैन से रंगदारी वसूलने के लिए मिले थे 1 लाख रुपये

राजस्थान और आगरा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर गोलू को आगरा से गिरफ्तार किया है। राजस्थान पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। बताया जा रहा है कि पांच करोड़ रुपये की रंगदारी न मिलने पर व्यापारी पर गोलीबारी मामले में उसकी तलाश की जा रही थी।

Image

गिरफ्तार हुई लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर

Photo : iStock

Agra News: आगरा में राजस्थान और आगरा पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात शार्प शूटर गोलू को गिरफ्तार करने के लिए संयुक्त कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लंबे समय से गोलू की तलाश की जा रही थी। वांछित शार्प शूटर गोलू को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस ने आगरा पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की और आखिरकार उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीम ने गोलू को फर्जी पहचान के साथ आगरा के बाहरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया, जिसके बाद राजस्थान पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए अपने साथ ले गई।

पांच करोड़ की रंगदारी न मिलने पर व्यापारी पर की थी फायरिंग

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलू ने राजस्थान के श्रीगंगानगर मे एक बड़े व्यापारी से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग की थी। व्यापारी से रंगदारी ने मिलने पर गोलू ने उस पर फायरिंग कर दी थी। बताया जा रहा है कि गोलू को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस काम के लिए एक लाख रुपये और एक फर्जी आधार कार्ड दिया था, ताकि वह गिरफ्तार से बच सके। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।

शूटर के पास के पिस्टल और कारतूस बरामद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार था। गुप्त सूचना मिली थी वह आगरा में छिपा हुआ है। राजस्थान पुलिस ने आगरा पुलिस की सहायता से शार्प शूटर गोलू को गिरफ्तार किया। गोलू के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और 26 कारतूस बरामद किए हैं। गोलू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीम उसके संपर्कों के साथ अन्य आपराधिक गतिविधियों की जांच कर रही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर गोलू की गिरफ्तारी को राजस्थान पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। गोलू को पकड़ने के बाद पुलिस अपराध को कम करने के लिए गैंग के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'