Karwa Chauth 2023 Moonrise Time: आगरा में कितने बजे निकलेगा चांद, यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time in Delhi: करवा चौथ का पर्व आज मनाया जाना है। ऐसे में आपके शहर आगरा में चांद कब निकलेगा इससे जुड़ी जानकारी हम आपको बताएंगे।

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time in Agra: करवा चौथ का व्रत अखंड सौभाग्य रहने के लिए विवाहित महिलाओं के द्वारा रखा जाता है। इस साल महिलाओं का आज ही है। ये व्रत महिलाओं के द्वारा पति की लंबी आयु की कामना करते हुए रखा जाता है। इस व्रत को पूर्ण तभी माना जाता है जब महिलाओं चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद उनकी पूजा करती हैं। खास बात ये है कि आज ही वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी का भी व्रत है। बुधवार का दिन गणेश जी की पूजा के लिए है और इस दिन गणेश जी की उनके सपरिवार पूजा की जाती है।

​karwa chauth 2023, moon rise time, moon rise time today, moon rise time today, karwa chauth moon rise time today, moon rise time today, moon rise time today india, karwa chauth moon rise time today india, moon rise time today india, karwa chauth chand timings today, moon rise time today in india, moon rise tonight, moon rise today in Agra, moon rise today in Agra

करवा चौथ पर चांद निकलने का समय।

हिंदू पंचांग के मुताबिक, करवा चौथ का ये व्रत कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को रखा जाता है। इस दिन ये व्रत रखने वाली महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और उनकी पूजा करती हैं। वहीं, जब पूजा कर ली जाती है तो उसके बाद ये व्रत पूरा माना जाता है। चूंकि इस व्रत में चंद्रमा का विशेष महत्व है, अत: इस दिन महिलाओं को चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आगरा में चांद कितन बजे निकलेगा और पूजन में कौन-कौन से योग बन रहे हैं।

व्रत के दिन न करें ये गलती

  • करवा चौथ कुछ बातों का ध्‍यान देना होगा। जैसे कि, इस दिन देर तक ना सोएं
  • भूरे और काले रंग के कपड़ों से परहेज करें
  • अपने मन को एकाग्रचित्‍त रखें और कथा या पूजा से मन न भटकाएं
  • किसी को अपमानित या लज्जित न महसूस कराएं
  • निद्रा में हो ऐसे किसी शख्स को न जाएं
  • अपने अंदर सकारात्‍मक ऊर्जा लाएं और पति से झगड़ा न करें
  • सफेद चीजों का दान करने से बचें
यह भी पढ़ें: आपके शहर में आज क्‍या है सोने-चांदी का भाव, पत्‍नी को गिफ्ट देने से पहले जरूर जानें

कितने बजे होगा चंद्रोदय

आगरा कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी महाराज बताते हैं किगणेश, गौरी और शिव पूजा इस दिन अनिवार्य होती है। उसके बाद सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में पूजन करना होता है। बता दें कि आगरा में करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त आज शाम 05 बजकर 36 मिनट से शाम 06 बजकर 54 मिनट तक बताया गया है। वहीं, पूजन-अर्चन के लिए एक घंटा 18 मिनट का शुभ समय बताया गया है। महंत के मुताबिक, यहां पर चंद्रोदय रात 8:16 पर होगा।

End Article
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इ...

End of Feed