आगरा

Crime News: आगरा में किशोरी की किडनैपिंग मामले में चार पर मामला दर्ज, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 4, 2023, 08:31 PM IST

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में पिढ़ौरा थाना प्रभारी उदय सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Image

आरोपियों की हुई गिरफ्तारी। (सांकेतिक फोटो)

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आगरा में पिढ़ौरा थाना क्षेत्र के विजयगढ़ी गांव के रहने वाले भूरा नाम के व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी थी कि कुछ लोगों ने उसकी नाबालिग बहन को घर से अगवा कर लिया है और वे (आरोपी) उसकी (बहन की) जबरन शादी कराना चाहते हैं।

पिढ़ौरा थाना प्रभारी उदय सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान भूरा, अन्ना, उपेंद्र और सचिन के रूप में हुई है और आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले के संबंध में शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

(भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!