Karwa Chauth 2023 Moonrise Time: वाराणसी में कितने बजे निकलेगा चांद, यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time in Delhi: करवा चौथ का पर्व आज मनाया जाना है। ऐसे में आपके शहर वाराणसी में चांद कब निकलेगा इससे जुड़ी जानकारी हम आपको बताएंगे।

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time in Varanasi: विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती हैं। इस बार करवा चौथ का ये पर्व आज ही है। आज इस निर्जला व्रत की शुरुआत सूर्योदय के साथ ही हो गई। दिनभर के उपवास के बाद रात में चांद देखने के बाद महिलाएं व्रत खोलेंगी। ये महिलाओं के लिए एक ऐसा पर्व है जिसकी प्रतीक्षा महिलाओं को बेसब्री से रहती है।

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर विनय पांडेय ने वाराणसी में चांद निकलने के समय के बारे में बताया है। कहा जा रहा है कि, वाराणसी में चंद्रोदय का समय रात 8 बजे है। इसके बाद सभी महिलाएं चांद की पूजा करेंगी और अपने व्रत का पारण करेंगी।

End of Feed