Karwa Chauth 2023 Moonrise Time in Jaipur: पिंक सिटी जयपुर के बाजारों में इस समय करवा चौथ की बड़ी धूम है, महिलाएं करवा चौथ के लिए पूजा सामग्री से लेकर साज-श्रृंगार की चीजें खरीद रही है। राजस्थान में ये त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की के लिए रखती हैंं । दिन भर भूखी प्यासी रहने के बाद ये महिलाएं चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैंं । करवा चौथ के दिन जयपुर का मौसम साफ रहेगा, इसलिए महिलाओं को चांद के दीदार के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। आज जयपुर में चांद 8:15 बजे दिखाई देगा।
जयपुर में चांद निकलने का समय (फोटो साभार - istock)
करवा चौथ पर महासंयोग
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस साल के करवा चौथ पर 100 साल के बाद ऐसा महासंयोग बन रहा है। इस बार करवा चौथ के दिन दो महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं, बुधवार को शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। शिव योग बेहद शुभ माना जाता है इस योग में पूजा करने से शुभ लाभ प्राप्त होता है और मनोकामनाएं भी पूरी होती है। सर्वार्थ सिद्धि योग भी बहुत शुभ होता है। इस योग में शुरू किए गए कार्य का अच्छा लाभ मिलता है। इन दोनों योग का करवा चौथ के दिन पड़ना बेहद खास है। इसमें महिलाओं के व्रत और पूजा का उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा।
करवा चौथ पूजा का समय
करवा चौथ के दिन व्रत का समय सुबह 6:36 बजे से रात 8:26 बजे तक है। करवा चौथ पर पूजा का समय शाम 5:36 बजे से शाम 6:54 बजे तक है। इसके अलावा जयपुर में चंद्रमा दिखने का समय 8:15 बजे है।
