आगरा

Agra News: फुटवियर कारोबार को मिलेगी नई उड़ान, मीट एट आगरा फेयर में 2 हजार करोड़ की रखी गई नींव, हजारों विजिटर्स पहुंचे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 30, 2023, 03:19 PM IST

Meet At Agra 2023: मीट एट आगरा के 15 वें संस्करण के तीन दिवसीय फेयर में 2 हजार करोड़ रुपये के फुटवियर कारोबार की आधारशिला रखी गई। बताया जा रहा है कि इस फेयर में करीब 12 हजार विजिटर्स पहुंचे थे। वहीं, इस आधारशिला से बेहतर कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। जूता उद्योग को नई उड़ान मिलने की बात हो रही है।

Image

Agra News: फुटवियर कारोबार को मिलेगी नई उड़ान, मीट एट आगरा फेयर में 2 हजार करोड़ की रखी गई नींव, हजारों विजिटर्स पहुंचे (Pic: Twitter/Meetatagra)

Meet at Agra Concludes: आगरा के सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में रविवार को मीट एट आगरा के 15 वें संस्करण का समापन हो गया। तीन दिवसीय इस फेयर में 2000 करोड़ रुपये के फुटवियर कारोबार की आधारशिला रखी गई। बताया जा रहा है कि इस फेयर में 200 से अधिक स्टॉल पर करीब 12 हजार से भी अधिक विजिटर्स आए। वहीं, इस फेयर के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग और पद्मश्री रजनीकांत द्विवेदी ने भी अपने विचार रखे।

कारोबार की बेहतर उम्मीद

बताया जा रहा है कि इस फेयर से आगरा के जूता उद्योग को नई उड़ान मिलेंगी। फेयर को लेकर गर्ग ने कहा कि लघु उद्योग अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। वहीं, रजनीकांत द्विवेदी ने कहा कि GI टैग मिलने से जूता उद्योग में आगरा को विशिष्ट पहचान मिल गई है। हालांकि, इस आधारशिला से कारोबार की बेहतर उम्मीद जताई जा रही है।

2 हजार करोड़ रुपये की रखी गई नींव

वहीं, एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि तीन दिन में करीब 2 हजार करोड़ रुपये के कारोबार की नींव रखी गई है। फेयर में डायरेक्ट बिक्री नहीं होती है। इसका असर विंटर सीजन में दिखेगा। जबकि एफमेक महासचिव राजीव वासन ने भारत में फुटवियर करीब 13 फीसदी कंपाउंड वार्षिक ग्रोथ के साथ आठ गुना बढ़ने की उम्मीद जताई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!