हाथरस में गूगल मैप की वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक बार फिर से गूगल मैप ने गुमराह कर दिया और निर्माणाधीन हाईवे का रास्ता दिखा दिया। जिसपर चलने से कार मिट्टी के टीले से टकरा गई। गाड़ी का एयरबैग खुलने की वजह से कार सवार परिवार की जान बच गई। लेकिन हादसे में लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
गूगल मैप के कारण हादसा
बरेली से मथुरा जा रहे कार सवार
जानकारी के अनुसार बरेली के निवासी विमलेश कुमार और केशव गुरुवार को अपनी कार से मथुरा जाने के लिए निकले थे। बरेली से मथुरा का सफर तय करने के लिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया। लेकिन गूगल मैप ने उन्हें निर्माणाधीन हाईवे पर बंद पड़े रास्ते को दिखा। जिस वजह से चलकर कार मिट्टी के टीले से टकरा गई और हादसे का शिकार हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सवार लोगों को बाहर निकाला।
ये भी पढ़ें - Snowfall in Jammu-Kashmir: भारी बर्फबारी से जम गए रेलवे ट्रैक, जम्मू-कश्मीर में ठप हुईं ट्रेनें; बर्फ की सिल्ली हुईं सड़कें
गूगल मैप ने रोड को दिखाया चालू
बताया जा रहा है कि बरेली मथुरा हाईवे की रोड गूगल मैप पर चालू दिख रही है। लेकिन यह हाईवे अभी भी निर्माणाधीन है। इसमें जगह-जगह मिट्टी के अवरोधक भी लगे हैं। इस निर्माणाधीन हाईवे पर हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में रोड पर कोई डाइवर्जन बोर्ड नहीं था। जिस वजह से यह कार इस हादसे का शिकार हो गई।
