आगरा

आगरा में बार डांसर के साथ दरिंदगी, तीन दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप; देह व्यापार का बनाया दबाव

यूपी के आगरा में एक बार डांसर के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। बार डांसर को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और उसे नशीली दवाई देकर बेहोश कर दिया गया, जिसके बाद उसके साथ तीन दिनों तक बार-बार गैंगरेप किया गया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला के साथ आगरा में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला आठ अक्तूबर को आगरा में एक डांस प्रोग्राम में भाग लेने गई थी, जहां उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया। पीड़िता को आगरा के ताजगंज इलाके में एक फ्लैट में तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान महिला को नशीला पदार्थ दिया गया और उसके साथ कई बार गैंगरेप किया गया। यह मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक इवेंट कंपनी के मैनेजर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।

दो आरोपी गिरफ्तार

ताजगंज के एसीपी सैयद अरीब अहमद ने बताया कि विनय गुप्ता और उनकी पत्नी मीरा को हिरासत में लिया गया है। उन दोनों के खिलाफ पीड़िता को जान से मारने की धमकी और उसे जहर देने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। इससे संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

तीन दिनों तक बनाया बंधक

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि आगरा के नूरी दरवाजा के रहने वाले गुप्ता अपने फ्लैट से वेश्यावृत्ति का धंधा चला है। जब गाजियाबाद की महिला ने इस धंधे में शामिल होने से इनकार कर दिया, तो उसे फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया और तीन दिनों तक उसके साथ बार-बार गैंगरेप किया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच विस्तार से शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस धंधे में और कितने लोग शामिल हैं।

बार डांसर के साथ कई बार गैंगरेप

इस मामले से जुड़े पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 72 घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद महिला किसी तरह भागने में सफल रही और शुक्रवार रात को ताजगंज पुलिस स्टेशन पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद में एक क्लब में डांसर के तौर पर काम करती है और गुप्ता के बुलाने पर आठ अक्टूबर को आगरा गई थी।

पीड़िता ने कहा कि गुप्ता ने आगरा में डांस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए उसके मैनेजर से संपर्क किया था। शहर पहुंचने के बाद गुप्ता उसे अपने फ्लैट पर ले गया, जहां उसकी पत्नी मीरा मौजूद थी। मीरा ने उसे कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर चाय पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। बाद में उसे पता चला कि उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था, जहां गुप्ता ने उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया गया। इधर, कोर्ट ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article