आगरा : ताजनगरी में कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे कार आग का गोला बन गई। गनीनत रही कि आग लगते ही कार सवार दोनों युवकों ने कूदकर जान बचा ली। देखते ही देखते थोड़ी देर में कार से ऊंची लपटें उठने लगीं और थोड़ी देर में जलकर राख हो गई।
शॉर्ट शर्किट से लगी आग
हादसा, एत्मादपुर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, एटा जिले का अमन अपने एक दोस्त के साथ निजी काम के वास्ते आगरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुबेरपुर हाईवे के निकट पहुंचने पर कार से अचानक जलने की बू आने लगी। लिहाजा, संदेह होते ही उन्होंने तुरंत कार को किनारे रोक लिया और तत्काल गाड़ी से बाहर निकल आए।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के हवाले से युवको के बाहर निकलते ही कार में आग भड़क गई और देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई। कार में आग आग देख हाईवे पर ट्रैफिक धीमा पड़ गया और अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा गया। हालांकि, तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी।
