Agra News: आगरा में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में उस समय आग लग गई जब रिपेयरिंग करने वाला युवक मोबाइल को सही कर था। इस घटना में रिपेयरिंग करने वाला युवक बाल-बाल बच गया। धमाके के साथ आग लगने का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग कितनी भयानक थी।
जानकारी के अनुसार, फोन को ठीक करते समय यह हादसा हुआ। यह घटना पिनाहट कस्बा के अंकुश मोबाइल सेंटर का है। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है।
