आगरा

Agra Traffic Diversion: आगरा में रविवार को बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों की नो एंट्री, डायवर्जन यहां से यहां तक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 03:31 PM IST

Agra Traffic Diversion: ताजनगरी आगरा में अग्निवीर सेना भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की लिखित सामान्य प्रवेश परीक्षा 15 जनवरी को होगी। आगरा के सदर स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में यह परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं। आगरा जोन के 12 जिलों के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर आगरा में डायवर्जन लागू किया गया है। यह डायवर्जन रविवार को रहेगा।

Image

आर्मी भर्ती परीक्षा को लेकर आगरा में यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • 15 जनवरी को होगी अग्निवीर सेना भर्ती लिखित परीक्षा
  • आगरा के एकलव्य स्टेडियम में 12 शहरों के अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
  • आर्मी भर्ती परीक्षा को लेकर आगरा में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

Agra Traffic Diversion: अग्निवीर सेना भर्ती की शारीरिक और चिकित्सा परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 15 जनवरी यानी रविवार को आगरा के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में आगरा जोन के 12 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा देने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आएंगे। ऐसे में स्टेडियम के बाहर काफी संख्या में भीड़ जमा होगी। इसके मद्देनजर प्रशासन ने डायवर्जन लागू कर दिया है। रविवार को यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। स्टेडियम की तरफ के मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। शनिवार रात 11 बजे खुलने वाली नोएंट्री भगवान टॉकीज, फूल सैयद चौराहे और आगरा क्लब चौराहे से रोहता नगर चौराहे तक नहीं खोली जाएगी। यह जानकारी अपर पुलिस आयुक्त यातायात अरुणचंद ने दी है।

आगरा में ग्वालियर रोड से आने वाले भारी वाहन जिनको फिरोजाबाद एटा, हाथरस जाना है। सभी वाहन रोहता नहर से दिगनेर पुलिया, तोरा चौकी से इनर रिंग रोड होकर गुजारे जाएंगे। भगवान टॉकीज से क्लब चौराहे तक, फूल सैयद चौराहे से क्लब चौराहे और रोहता नहर चौराहे से क्लब चौराहे तक नो एंट्री लागू रहेगी। तीनों मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

ऐसे रहेगी यातायात व्यवस्था

प्रशासन के अनुसार, जयपुर की ओर से फिरोजाबाद, एटा, अलीगढ़ जाने वाले वाहन को एनएच 19 होकर गुजारा जाएगा। एमजी रोड, रोहता मार्ग और माल रोड पर बैरियर लगाए जाएंगे। इसके अलावा, भारी वाहनों को क्लब चौराहे की तरफ जाने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान बैरियर पर भारी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उधर, अग्निवीर सेना भर्ती के निदेशक कर्नल सुदेश भांगरा के अनुसार, 20 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022 तक आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में शारीरिक और चिकित्सा परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 15 जनवरी को एकलव्य स्टेडियम सदर में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 15 जनवरी की रात में एक बजे एकलव्य स्टेडियम के बाहर पहुंचना होगा। इसके साथ एनसीसी प्रमाण पत्र वाले अभ्यर्थी भी मौजूद होंगे।

इन जिलों के अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल

कर्नल सुदेश भांगरा के अनुसार ने बताया है कि प्रवेश के लिए क्रमशः अग्निवीर जीडी के लिए रात एक से तीन बजे तक, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी के लिए, रात तीन से साढे़ तीन बजे तक, अग्निवीर टेक्निकल के लिए, साढ़े तीन से चार बजे तक और ट्रेड्समैन 10वीं एवं 8वीं के लिए सुबह चार से पांच बजे तक प्रवेश किए जाएंगे। मुख्य परीक्षा 11 बजे से 12 बजे के बीच होगी। आगरा के एकलव्य स्टेडियम में आगरा जोन के आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, इटावा, झांसी, जालौन, ललितपुर व मैनपुरी के युवा लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। बिना फेस मास्क के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिस भी परीक्षार्थी को कोविड-19 लक्षण होंगे, उसे गेट पर प्रवेश के समय सूचना देनी होगी, ताकि उसकी व्यवस्था अलग से हो सके।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!