आगरा

Agra Fort: आगरा किले में कल गूंजेगा शिवाजी का पराक्रम, दीवान ए परिसर में होगा आयोजन, जमकर होगी आतिशबाजी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 05:37 PM IST

Chhatrapati Shivaji Jayanti: आगरा स्थित किले के दीवान-ए-आम परिसर में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी का पराक्रम गूंजेगा। कार्यक्रम का समापान राष्ट्रगान और आतिशबाजी के साथ होगा। कार्यक्रम को लेकर एएसआई अधिकारियों ने आयोजन करने वाली संस्था के पदाधिकारियों के साथ आगरा किले में व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शिरकत करेंगे।

Image

आगरा किले में 19 फरवरी को गूंजेगा छत्रपति शिवाजी का पराक्रम

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दीवान-ए-आम परिसर में 19 फरवरी को गूंजेगा छत्रपति शिवाजी का पराक्रम
  • राष्ट्रगान और आतिशबाजी के साथ होगा कार्यक्रम का समापान
  • सीएम योगी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे शिरकत


Chhatrapati Shivaji Jayanti: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित किले के दीवान-ए-आम परिसर में 19 फरवरी यानि रविवार को छत्रपति शिवाजी जयंती पर आयोजित होने वाले शिव जन्मोत्सव में शिवाजी का पराक्रम दर्शाया जाएगा। शिव जन्मोत्सव में इंडियाज गोट टेलेंट का 70 सदस्यीय दल शिवाजी महाराज के युग को दर्शाने वाली नाट्य प्रस्तुति भी देगा। इस दौरान महाराष्ट्र का लोक गायन पोवाड़ा भी गूंजेगा। शिव जन्मोत्सव कार्यक्रम आतिशबाजी के साथ समापन होगा। इस कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शिरकत करेंगे। इसको लेकर शुक्रवार को एएसआई अधिकारियों ने आयोजन करने वाली संस्था के पदाधिकारियों के साथ आगरा किले में व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया।

आपको बता दें कि अजिंक्य देवगिरि प्रतिष्ठान और महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से आगरा किले के दीवाने-ए-आम में होने वाले शिव जन्मोत्सव कार्यक्रम में रविवार शाम 5:30 बजे गायन की प्रस्तुतियां नितिन सरकाटे, हंसराज और वैशाली माडे देंगे। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे पुणे के 15 कलाकार लोक गायन पोवाड़ा की प्रस्तुति देंगे।

राष्ट्रगान और आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम का होगा समापन

शाम 6 बजकर 40 मिनट पर महाराज शंभू छत्रपति प्रोडक्शन की तरफ से पालना मराठी गीत पेश किए जाएंगे। शाम 7:10 बजे महाराज शिवाजी के युग और उनके किले से बचकर निकलने की घटनाओं का नाट्य रूपांतरण किया जाएगा। इसमें शांतनु मोघे और अन्य कलाकार शामिल होंगे। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री दीपक केसरकर, संदीपनराव भूमरेजी और यूपी के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, रावसाहब दानवेजी और सुधीर मुनगंटीवार के उद्बोधन होंगे। रात आठ बजकर 25 मिनट महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शुभकामनाएं देंगे। पौने नौ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम का राष्ट्रगान और आतिशबाजी के साथ समापन होगा।

किले में आई दरारों को भरने का काम किया गया

आयोजक संस्था के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल और अन्य अधिकारियों के साथ संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों की संख्या अभी तय नहीं हो पाई है। अधिकारियों का कहना है कि किले में होने वाले कार्यक्रम में सीमित संख्या में ही लोगों की आने की अनुमति दी जाएगी। आगरा किले के दीवान-ए-आम में तेज साउंड की वजह से पड़ी दरारों को भरकर संरक्षण का काम भी किया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article