Aligarh Accident: अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा, नेशनल हाईवे पर कार और मिनी बस में टक्कर के बाद लगी आग, 5 की मौत

Aligarh Accident: अलीगढ़ में नेशनल हाइवे पर एक कार और मिनी बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वाहन में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से पांच लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Aligarh Accident: यूपी के अलीगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। नेशनल हाईवे एक कार और मिनी बस के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसके बाद वाहन में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही एसपी देहात सहित दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इस हादसे में मासूम बच्चे व महिला समेत पांच लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जेएनएमसी ट्रामा सेंटर भेजा गया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Accident News

अलीगढ़ में पर दर्दनाक हादसा (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहनों की टक्कर में ईंधन टैंक फट गया, जिससे आग लग गई और हादसा हो गया। आग तेजी से फैल गई और गाड़ियों के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला, जिसकी वजह से पांच लोगों की मौत हो गई। दोनों वाहनों के मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। एक अधिकारियों ने बताया कि कार में सवार परिवार मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहा था, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो मासूम बच्चों की उम्र महज 5 और 8 साल थी।

End of Feed