आगरा

VIDEO: आगरा में बंदरों का आतंक, SI पर किया हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 12:43 PM IST

Agra Monkey Attack Video:पीछे से बंदरों को एक झुंड ने पहले सब-इंस्पेक्टर का पीछा किया और उसके बाद उस पर हमला कर दिया। बंदरों का हमला इतना अचानक था कि सब इंस्पेक्टर को शुरू में कुछ समझ में नहीं आया। इसके बाद वह उने पीछा छुड़ाने के लिए भागने लगा।

Agra Monkey Attack Video:आगरा में एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। शहर के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर बंदरों ने एक सब इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया। बंदरों के झुंड ने सब इंस्पेक्टर पर न केवल हमला किया बल्कि उसे काटने के लिए दौड़ाने लगे। पूरी घटना रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर सब इंस्पेक्टर ड्यूटी पर तैनात था। और वहां पर वह पेट्रोलिंग कर रहा था।

ऐसे बचाई जान

इस दौरान पीछे से बंदरों को एक झुंड ने पहले सब-इंस्पेक्टर का पीछा किया और उसके बाद उस पर हमला कर दिया। बंदरों का हमला इतना अचानक था कि सब इंस्पेक्टर को शुरू में कुछ समझ में नहीं आया। इसके बाद वह उने पीछा छुड़ाने के लिए भागने लगा। लेकिन बंदरों की तादाद इतनी ज्यादा थी कि उन्होंने सब इंस्पेक्टर को घेर लिया और उसे काटने की कोशिश करने लगे। इस पूरे हमले में कम से कम 8-10 बंदर अचानक आ गए। जैसे-तैसे सब इंस्पेक्टर ने दौड़कर अपनी जान बचाई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article