आगरा

Agra New Year Celebration: नया साल मनाने के लिए ताजनगरी में उमड़ने लगे विदेशी सैलानी, होटल हो गए फुल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 04:55 PM IST

Agra New Year Celebration: साल 2022 अब अपने आखिरी दिनों में है। नए साल के स्वागत में उमंग लिए सैलानियों की ताजनगरी में आमद शुरू हो गई है। होटलों की बुकिंग लगभग फुल है। कोहरा ही सैलानियों के जोश को ठंडा कर सकता है। वहीं, कोरोना को लेकर भी एहतियात बरती जा रही है।

Image

आगरा में नए साल मनाने के लिए उमड़े पर्यटक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ताजनगरी आगरा में नया साल मनाने के लिए उमड़े पर्यटक
  • आगरा के होटल और रेस्टोरेंट हो गए फुल
  • कोविड पर भारी नए साल के जश्न की तैयारी

Agra New Year Celebration: ताजनगरी आगरा में नया साल सेलिब्रेट करने के लिए पर्यटकों का जमावड़ा शुरू हो गया है। गुरुवार शाम को शहर की सड़कों पर बड़े वाहनों के दबाव से फतेहाबाद रोड, यमुना किनारा रोड पर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने के लिए करीब तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। फतेहाबाद रोड पर देर रात तक हालात खराब रहे। नए साल के जश्न की तैयारियां तेज होने लगी हैं। पांच सितारा होटलों में इन हाउस पार्टी की तैयारी हो रही है, वहीं रेस्टोरेंट, रूफटॉप और पब में भी बुकिंग की शुरुआत हो गई हैं।

देशी-विदेशी सैलानियों का बड़ी संख्या में आगमन हो रहा है। नए साल के जश्न की तैयारी कोरोना पर भारी पड़ती दिखाई दे रही हैं। सैलानियों के आगमन से रामबाग, जीवनी मंडी, लाल किला रोड, शाहजहां चौराहा, पुरानी मंडी चौराहा, ताज व्यू चौराहा जाम हो गया।

दिल्ली के बैंड की धुन पर मचेगा धमाल

उधर, आगरा के सभी होटल अपने यहां ठहरे मेहमानों के लिए नए वर्ष का स्वागत धूमधड़ाके से करने की तैयारी कर चुके हैं। नए साल में होने वाली पार्टियों में बाहर के लोगों की एंट्री नहीं होगी। होटल संचालकों का कहना है कि अभी तक उनके लिए कोरोना से संबंधित कोई गाइडलाइन नहीं आई है, फिर भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही पार्टियां होंगी। जेपी पैलेस होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में 500 मेहमानों की पार्टी करने के लिए बड़ा हॉल बना हुआ है। इस हॉल में 150 से 200 लोगों की ही पार्टी होगी। पार्टी में सभी मेहमान होटल में ठहरने वाले ही शामिल होंगे। इस बार दिल्ली के मिस्टी टॉप बैंड की धुन पर नए साल पर धमाल मचेगा।

कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर थोड़ा खौफ

आपको बता दें कि दो वर्ष से कोरोना की वजह से होटलों में नए साल की कोई बड़ी पार्टी नहीं हुई थी। इस बार भी कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर थोड़ी दहशत है। इस बार अभी तक सब ठीक चल रहा था, लेकिन ओमिक्रोन के नए वेरिएंट बीएफ.7 के मिलने के बाद से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सक्रिय है। हालांकि पिछले वर्ष की तरह अभी तक होटलों को लेकर शासन स्तर से कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article