आगरा

आगरा में दिखी आस्था और भाईचारे की अनोखी मिसाल, कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुस्लिम युवक

उत्तर प्रदेश के आगरा में दो मुस्लिम युवकों ने कांवड़ यात्रा में भाग लेकर धार्मिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की है। 125 लीटर गंगाजल लेकर वे 14 जुलाई को बटेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। उनकी यह पहल सामाजिक सौहार्द और सांप्रदायिक एकता का संदेश दे रही है।

Image

कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुस्लिम युवक

Photo : Times Now Digital

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में इस सावन एक अनोखी मिसाल कायम हुई है। धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए दो मुस्लिम युवक 25 वर्षीय साजिद और 22 वर्षीय सनी खान, पारंपरिक कांवड़ यात्रा में शामिल होकर भक्ति और भाईचारे का संदेश फैला रहे हैं। साजिद और सनी न केवल कांवड़ लेकर यात्रा कर रहे हैं, बल्कि 125 लीटर पवित्र गंगाजल भी भगवान शिव को समर्पित मंदिर में अर्पित करने के लिए अपने साथ ला रहे हैं।

धार्मिक सीमाओं से परे आस्था

साजिद और सनी एक ऐसे समूह का हिस्सा हैं, जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के युवा शामिल हैं। सभी मिलकर एक ही रास्ते पर, एक ही धुन में ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा पूरी कर रहे हैं। इन युवाओं का कहना है कि आस्था में यह जाति-धर्म की मान्यताओं से परे केवल भाईचारे में विश्वास रखते हैं।

14 जुलाई को करेंगे जलाभिषेक

दोनों युवक अपने अन्य साथी यात्रियों के साथ 14 जुलाई को बटेश्वर स्थित भगवान शिव मंदिर पहुंचकर गंगाजल से जलाभिषेक करने की योजना बना रहे हैं। उनका यह कदम न केवल धार्मिक सौहार्द को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी दे रहा है।

सामाजिक सौहार्द की मिसाल

हर साल सावन में लाखों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा करते हैं, लेकिन इस तरह धर्म की दीवारें गिराकर एक साथ चलना समाज के लिए एक प्रेरणा है। इन युवाओं की इस पहल को लोगों का भी समर्थन है। धार्मिक एकता और सौहार्द का यह प्रयास आने आज के माहौल में एक मजबूत उदाहरण बन रहा है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!