Agra Metro: ताजनगरी में रफ्तार की सरताज बनेंगी मेट्रो, बस से कम किराये में सैर कराएंगी AC ट्रेनें

​​​Agra Metro: आगरा को येलो लाइन (Agra Yellow Line Metro) और ब्लू लाइन मेट्रो (Agra Blue Line Metro) की सौगात पहले ही मिल चुकी है। फिलहाल, सिकंदरा से ईस्ट गार्डेन के बीच येलो लाइन पर लोग मेट्रो की सवारी कर रहे हैं। लेकिन, दूसरे (ब्लू लाइन) कॉरिडोर के निर्माण की कवायत शुरू हो चुकी है। आइये जानते हैं नए मेट्रो कॉरिडोर के तहत ताजनगरी के कौन-कौन से स्टेशन कवर होंगे?

Agra Metro: ताजनगरी आगरा दुनियाभर में अपने ऐतिहासिक इमारतों के लिए मशहूर है। यहां मौजूद मुहब्बत की निशानी ताज महल (Taj Mahal) के दीदार के लिए दुनियाभर के कोने-कोने से पर्यटक (Tourist) दस्तक देते हैं। लिहाजा, यहां यातायात को सुगम बनाने के प्रयास चल रहे हैं। ताकि, लोगों शहर की परिधि मापने के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसमें सबसे अहम भूमिका निभाने वाली है मेट्रो। फिलहाल, शहर की एक लाइन पर मेट्रो ट्रेनें संचालित हैं। लेकिन, अब दूसरे कॉरिडोर को विकसित करने के प्रयास चल रहे हैं, जिसके लिए 20 जुलाई से टेंडर प्रस्तावित कर दिये गए हैं। इस दूसरे कॉरिडोर के तहत 14 एलिवेटेड स्टेशन (Elevated Metro Station) बनाए जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि नया मेट्रो प्रोजेक्ट पुराने मेट्रो कॉरिडोर से कितना अलग है और नया रूट कहां से कहां तक शहरवासियों को यात्रा का लाभ देगा? साथ ही आज पुराने मेट्रो के रूट मैप (Agra Metro Route Map) से लेकर समय सारिणी (Agra Metro Timing) और किराया भी जानेंगे।

Agra Metro Details.

आगरा मेट्रो

आगरा के दूसरे मेट्रो कॉरिडोर को 4520 करोड़ रुपये से विकसित किया जाएगा। इसके लिए 14 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। फिलहाल, गर्डर बनाने के लिए रुनकता में मिक्सर प्लांट भी स्थापित कर दिया गया है। यूपीएमआरसी (UPMRC) के हवाले से पता चला है कि दूसरा मेट्रो कॉरिडोर 15 किमी तक आगरा कैंट (Agra Cant) से कालिंदी विहार (Kalindi Vihar) तक बनाया जाएगा। हाईवे के बीच ट्रैक का निर्माण किया जाएगा और यमुना पुल (Yamuna Bridge) के किनारे एक और पुल बनेगा। फ्लाईओवर के बराबर ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। यूपीएमआरसी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में 2 साल का वक्त लगेगा।

End of Feed