आगरा

Agra: आगरा के लोगों के लिए जरूरी खबर, लॉयर्स कॉलोनी में बुधवार नहीं आएगा पानी, पहले ही कर लें इंतजाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 07:46 PM IST

Agra Water Crisis: ताजनगरी आगरा जिले की लॉयर्स कालोनी में बुधवार को पानी की सप्लाई नहीं होगी। ओवरहेड टैंक की सीपेज की मरम्मत के कारण पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। ऐसे में यहां के निवासियों से पहले ही पानी स्टोर करने की अपील की गई है। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Image

लॉयर्स कालोनी में बुधवार को रहेगा पानी का संकट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा की लॉयर्स कालोनी में बुधवार को रहेगा पानी का संकट
  • ओवरहेड टैंक की सीपेज की मरम्मत के कारण पानी की सप्लाई बाधित
  • लोगों से पानी स्टोर करने की अपील


Agra Water Crisis: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के लिए जरूरी खबर है। लॉयर्स कालोनी इलाके में बुधवार को पानी का संकट रहेगा। ओवरहेड टैंक की सीपेज की मरम्मत के कार्य की वजह से पानी की सप्लाई नहीं होगी। इसकी वजह से लोग पहले ही पानी को स्टोर करके रख लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। जल निगम के गंगाजल प्रोजेक्ट मैनेजर रमेशचंद के अनुसार, बुधवार को लॉयर्स कॉलोनी के ओवरहेड टैंक की सीपेज की मरम्मत का काम किया जाएगा। इस वजह से टंकी से जलापूर्ति नहीं होगी। लॉयर्स कालोनी में पानी की टंकी से पोषित इलाकों में डायरेक्ट जलापूर्ति की जाएगी।

प्रोजेक्ट मैनेजर रमेशचंद ने बताया कि कार्य के चलते कुछ इलाकों में प्रेशर कम हो सकता है। जबकि कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप भी रह सकती है। नगला पदी, कौशलपुर, सरन नगर, लॉयर्स कालोनी, तुलसी विहार, कबीर नगर, रोशन बाग, वीर नगर , रंधीर नगर, माताजी नगर, अलकापुरी आदि इलाकों में पानी का संकट रहेगा।

पुनिया पाड़ा रेलवे फाटक के पास कई दिन से पानी की किल्लत

उधर, राजामंडी इलाके के पुनियापाड़ा क्षेत्र में पिछले कई दिन से पानी की किल्लत हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने जलकल विभाग में कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। आपको बता दें कि पुनियापाड़ा इलाके में लोहामंडी जोनल पंपिंग स्टेशन से पानी की आपूर्ति की जाती है। इलाके के लोगों ने बताया कि यहां पिछले कई दिन से पानी का संकट है। लोगों को पानी का जुगाड़ करने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। जलकल के अधिकारी सुनवाई के लिए तैयार नहीं हैं। सोमवार को पानी का एक ही टैंकर आया।

पानी भरने को लेकर हुई धक्का-मुक्की

पुनिया पाड़ा में 15 दिन से 1000 से ज्यादा परिवार पेयजल संकट का सामना करना कर रहे हैं। जलकल विभाग ने पानी टैंकर यहां भेजा तो पानी भरने को लेकर धक्कामुक्की हो गई। टैंकर देखते ही लोग खाली बाल्टी और बर्तन लेकर दौड़ पड़े। बताया गया है कि 20 जनवरी से नलों में पानी नहीं आ रहा है। शिकायत के बावजूद आपूर्ति नहीं हो रही। उधर, गोकुलपुरा में भी लोगों को पानी के लिए रतजगा करना पड़ रहा है। शाम 5 बजे होने वाली आपूर्ति रात 12 बजे से हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article