शहर

Agra News: आगरा में जितेंद्र की मौत मामले में नया मोड़, 50 मोबाइल नंबर कर रखे थे ब्लॉक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 06:21 PM IST

Agra Student Death Case: आगरा की सिकंदरा स्थित कॉलोनी से 20 साल के छात्र जितेंद्र शर्मा की मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। परिजनों का कहना है कि, छात्र ने बैंक खाते से ढाई लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। उसने जाने से पहले बैंक लॉकर भी ऑपरेट किया था। वह अपने साथ 250 ग्राम सोने के जेवरात ले गया था। पुलिस ने तहरीर पर गुमशुदगी तो दर्ज की, लेकिन छात्र की तलाश के प्रयास नहीं किए।

Image

आगरा में छात्र जितेंद्र की मौत मामले में परिजन कर रहे जांच

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में लापता छात्र का शव मिलने के मामले में नया मोड़
  • परिजनों ने साजिश के तहत हत्या की जताई आशंका
  • ब्लॉक कर रखे थे 50 मोबाइल नंबर, छात्र ने ऑनलाइन ट्रांसफर किए ढाई लाख रुपये

Agra Student Death Case: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा स्थित कॉलोनी से लापता हुए छात्र जितेंद्र शर्मा का शव दिल्ली में 23 अगस्त को मिल गया था। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था। मामले में नया खुलासा हुआ है। परिवार का आरोप है कि, छात्र जितेंद्र शर्मा की मौत के मामले में जो छानबीन पुलिस को करनी चाहिए थी, छात्र जितेंद्र शर्मा का परिवार कर रहा है। घरवालों की जांच के अनुसार, बेटा किसी साजिश में फंसा था। पिछले दो वर्ष में उसने कई ई वॉलेट में दो लाख से ज्यादा रुपये ट्रांसफर किए थे। 50 से ज्यादा मोबाइल नंबर उसने ब्लॉक कर रखे थे। कॉलोनी के एफ ब्लाक में रहने वाले बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी देवदत्त शर्मा ने बताया कि, उन्होंने बेटे खाते में करीब ढाई लाख रुपये की राशि जमा कराई थी।

उन्होंने आगे कहा कि, बेटे ने साल 2020 से अगस्त 2022 के दौरान सारी रकम ई-वालेट से दूसरे लोगों के खातों में ट्रांसफर की। इस राशि से उसने कुछ खरीदा नहीं था। उन्होंने कहा कि, उनका बेटा दूसरे लोगों को रकम क्यों दे रहा था। यह बात उनकी समझ से परे है। परिजनों ने बेटे की कॉल डिटेल भी निकलवाई।

परिजन बोले-साजिश के तहत हत्या की

इसमें पता चला कि, उसने 50 से ज्यादा नंबर ब्लॉक कर रखे थे। यह नंबर मुंबई, दिल्ली, हरियाणा, रायपुर जिलों के मिले हैं। उन्होंने बताया कि, सितंबर में एक युवती का शुभकामना का वीडियो भी आया था। लड़की दिल्ली में कॉल सेंटर में कार्य करती है। उससे बात की तो उसने कुछ नहीं बताया। वह कौन है, पुलिस को उससे पूछताछ करनी चाहिए। परिजन का कहना है कि, जितेंद्र किसी गैंग के चंगुल में फंस गया था। साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है। आपको बता दें कि, जितेंद्र शर्मा (20) बीए का छात्र था। वह 22 अगस्त को घर से निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया। लापता होने पर उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 15 घंटे बाद 23 अगस्त को जितेंद्र का शव देश की राजधानी दिल्ली में रेलवे लाइन पर मिला था। दिल्ली पुलिस ने उसका लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था। इस बात की जानकारी परिजनों को दिल्ली पुलिस के जिपनेट पर फोटो देखकर हुई थी। इसके बाद से घर में कोहराम मचा गया।

पिता ने पुलिस पर लगाया आरोप

पिता के अनुसार, पिता को एक ही दर्द है कि, बेटे के लापता होने पर ही पुलिस उनकी सुन लेती तो वह आखिरी बार अपने बेटे का चेहरा देख सकते थे। पिता ने आरोप लगाया कि, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी, लेकिन तलाश नहीं की। मामले के विवेचक सिर्फ खानापूर्ति करते रहे। उन्होंने कहा कि, हमने खुद ही राजा की मंडी रेलवे स्टेशन और दिल्ली के अजमेरी गेट रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज निकाले थे। बेटे के मोबाइल की लोकेशन की भी जानकारी ली थी। जब दिल्ली की लोकेशन आई तो उन्होंने विवेचक से चलने के लिए कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। वहीं, पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article