
शहरों के समाचार, 27 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : दिल्ली में मिला कोरोना के जेएन.1 वैरिएंट का पहला मामला, अयोध्या जंक्शन हुआ अब ‘अयोध्या धाम’, CM योगी की मांग पर रेलवे ने बदला नाम,
आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ke Hindi Samachar) 27 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : दिल्ली में ओमीक्रॉन के सब-वेरिएंट जेएन.1 का पहला मामला सामने आया है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 3 नमूनों में से एक जेएन.1 और दो ओमीक्रॉन वेरिएंट का मामला सामने आया है। सीएम योगी ने पिछले दिनों अयोध्या दौरे पर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या धाम करने के लिए रेलवे अधिकारियों से बात की थी। जिसके रेलवे ने आयोध्या जंक्शन का नाम बदलते हुए आयोध्या धाम कर दिया है। यूपी में घने कोहरे की वजह अलग-अलग जिलों कई सड़क दुर्घटनाएं हो गई। जिसमें 8 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दिल्ली के अस्पतालों में दी जाने वाली मिर्गी रोधी दवा सोडियम वैल्प्रोएट गुणवत्ता परीक्षण में फेल हो गई, अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई है। इसके अलावा राज्यों के समाचार कुछ इस प्रकार हैं-