LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 26 अक्टूबर 2023 LIVE: दिल्ली में कई जगहों पर AQI 300 के पार, MP: उज्जैन में रेलवे पुल पर लटकती मिली युवक की लाश
शहरों के ताज़ा समाचार, 26 अक्टूबर 2023 LIVE: दिल्ली में कई जगहों पर AQI 300 के पार, MP: उज्जैन में रेलवे पुल पर लटकती मिली युवक की लाश
OCT 26, 2023 19:22 IST
MP: रेलवे पुल पर मिली युवक की लाश
मध्य प्रदेश के उज्जैन में रेलवे पुल पर एक युवक की लाश लटकती मिली। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में हत्या करके शव को लटकाने की आशंका जताई जा रही है।
OCT 26, 2023 19:20 IST
MP: मैहर में सड़क हादसे में तीन की मौत
मध्यप्रदेश के मैहर में बुधवार रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। रीवा से जबलपुर लौटते वक्त तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में एक घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
OCT 26, 2023 19:17 IST
हरियाणा में मानवता शर्मसार
हरियाणा के पलवल जिले के एक गांव में मां-बाप ने ही अपनी नाबालिग बेटी को वेश्यावृत्ति में धकेल दिया। मां-बाप पर आरोप है कि उन्होंने अपनी 16 साल की बेटी को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और चार महीने तक उसके साथ दुष्कर्म कराया।
OCT 26, 2023 19:14 IST
दिल्ली में AQI 300 के पार
दिल्ली में कई जगहों पर एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है, राजधानी में हालात आगे और भी खराब हो सकते हैं। दिल्ली में सबसे ज्यादा एक्यूआई आनंद विहार और शादीपुर में दर्ज किया गया।
OCT 26, 2023 19:11 IST
UP: ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मीरानपुर कटरा में एक ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। ट्रक ने नेशनल हाईवे पर ओवरटेक करते समय पीछे से स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मारी। इससे वैन में सवार नौ बच्चे घायल हो गए।
OCT 26, 2023 16:22 IST
MP: ट्रेन में फर्जी टीटीई गिरफ्तार
भोपाल-उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से वसूली करता हुआ एक शख्य पाया गया है। आरोपी को कालापीपल रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास फर्जी आईडी कार्ड भी जब्त किया गया है।
OCT 26, 2023 14:25 IST
यूपी: महाकौशल एक्सप्रेस से लाखों जब्त
उत्तर प्रदेश के सतना की रेलवे पुलिस ने महाकौशल एक्सप्रेस से लाखों का कैश जब्त किया। रेलवे पुलिस ने बुधवार की रात में 13 लाख 60 हजार रुपये की नगदी पकड़ी है। इसके साथ ही एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।
OCT 26, 2023 16:31 IST
4 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 लोगो की जलकर मौत
महाराष्ट्र के लातूर में 4 मंजिला इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के बाद कई लोगों ने खिड़कियों से बाहर कूद कर अपनी जान बचाई।
OCT 26, 2023 11:33 IST
अभिनेत्री कंगना राणावत ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन
फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची हैं। उन्होंने रामलला के दर्शन के बाद कहा कि वो यहां आकर राममयी हो गई हैं।
OCT 26, 2023 10:52 IST
इटावा में डबल मर्डर के हत्यारोपी बदमाशों से मुठभेड़
इटावा में डबल मर्डर के हत्यारोपी बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड में पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने 2 बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
OCT 26, 2023 10:44 IST
चिक्कबाल्लापुर में बड़ा सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत
कर्नाटक के चिकबल्लापुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस एक्सीडेंट में 12 लोगों की मौत हो गई है। हादसा गुरुवार सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर एनएच 44 पर चित्रावती ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के ठीक सामने हुआ।
OCT 26, 2023 09:12 IST
दिल्ली-एनसीआर में हवा की हालत खराब
दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाओं ने आबोहवा बिगाड़ दी है। जिसके चलते दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 256 दर्ज किया गया, जोकि खराब श्रेणी में था। वहीं, इससे पहले बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 243 दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह 220 था। गुरुवार को यह 256 पहुंच गया।
OCT 26, 2023 08:38 IST
महाठग अनूप चौधरी ने 250 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर ठगे 6 करोड़
यूपी के महाठग अनूप चौधरी को लेकर नया खुलासा हुआ है। अनूप चौधरी ने हैदराबाद की कंपनी विष्णु वल्लभ इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को ढाई सौ करोड रुपए का लोन देने का झांसा देकर 6 करोड़ रुपये की ठगी की थी।
OCT 26, 2023 07:52 IST
मुज़फ़्फ़रपुर में एक परिवार के 4 सदस्य को मारी गोली
बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में बुधवार की रात घर में घुसकर अपराधियों ने एक परिवार के 4 सदस्य को गोली मार दी। दशहरा मेला के दौरान विवाद हुआ था। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
OCT 26, 2023 07:18 IST
दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ अभियान
राजधानी दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान गुरुवार को आईटीओ चौराहे से शुरू होगा। ये अभियान जनता की भागीदारी से चलेगा। 28 को बाराखंभा व 30 अक्तूबर को चंदगीराम अखाड़ा चौराहा और दो नवंबर को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में इसे चलाया जाएगा।
OCT 26, 2023 06:39 IST
केशवनगर कबाड़ मंडी में लगी भीषण आग
राजधानी लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र स्थित केशव नगर कबाड़ मंडी में बुधवार देर रात आग लग गई। तीन दमकल की गाड़ियों ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग से तीन लोगों की दुकानों में रखा समान जल गया।
OCT 26, 2023 05:56 IST
चिड़ावा में 2 युवकों की डूबने से मौत
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में भगीनिया जोहड़ स्थित पं. गणेश नारायण घाट उद्यान के पीछे पक्के तालाब में मूर्ति विसर्जन करते दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। शवों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
OCT 26, 2023 05:53 IST
लखनऊ में कुत्तों ने मासूम को किया घायल
राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके के मॉडल कॉलोनी में कई कुत्तों ने एक बच्ची पर हमला बोल दिया। इसके बाद कुत्तों के हमले में बच्ची हुई बुरी तरह घायल हो गई। वहीं, बच्ची को बचाने गए सैफ आलम नामक युवक भी कुत्तों को दौड़ा कर काट लिया।
OCT 26, 2023 05:14 IST
आजम खां, अब्दुल्ला और तजीन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
रामपुर में दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में कोर्ट ने 18 अक्तूबर को सपा नेता आजम खां, अब्दुल्ला आजम, डॉ. तजीन फात्मा को सात-सात साल की कैद की सजा सुनाई थी। तभी रामपुर जेल भेज में सभी टेस्ट किया गया था। अब उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
OCT 26, 2023 05:14 IST
बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदाय में आगजनी
बिहार के बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, जिसमें एक समुदाय के लोगों ने रोड़ेबाजी की। कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी और फिर बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है।
