LIVE
शहरों के समाचार, 21 जनवरी HIGHLIGHTS : प्रयागराज के 283 स्थानों पर प्राण प्रतिष्ठा का होगा लाइव टेलीकास्ट, जम्मू-कश्मीर में 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश
शहरों के समाचार, 21 जनवरी HIGHLIGHTS : प्रयागराज के 283 स्थानों पर प्राण प्रतिष्ठा का होगा लाइव टेलीकास्ट, जम्मू-कश्मीर में 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश
JAN 21, 2024 20:35 IST
कोटा में अत्यधिक शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत
राजस्थान के कोटा जिले के एक गांव में कथित तौर पर अत्यधिक शराब पीने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।थाना प्रभारी संजय मीणा ने अस्पताल के कर्मचारियों से मिली जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि अत्यधिक शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने पर शनिवार रात करीब नौ बजे उस व्यक्ति को सुल्तानपुर के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार दिये जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल भेजा गया है, जहां रविवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
JAN 21, 2024 20:25 IST
गुजरात नाव हादसा: अदालत ने राज्य सरकार से 29 जनवरी तक कार्रवाई रिपोर्ट मांगी
गुजरात उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को हाल की नाव त्रासदी में छात्रों और शिक्षकों की मौत पर कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है और कहा कि इस घटना ने जनता की अंतररात्मा को झकझोर दिया है। वडोदरा के पास वाघोडिया में न्यू सनराइज स्कूल के 12 विद्यार्थी और दो शिक्षक बृहस्पतिवार को शहर के बाहरी इलाके में स्थित हरनी के मोटनाथ झील में नाव पलटने के कारण डूब गये, जबकि 18 छात्रों और दो शिक्षकों को बचा लिया गया।
JAN 21, 2024 19:54 IST
समस्तीपुर में CM नीतीश ने किया श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में 500 बिस्तरों वाले श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसजेएमसीएच) का उद्घाटन किया। भगवान राम और माता सीता के नाम पर बनाए नए इस सरकारी मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीट और ओपीडी सेवा के साथ 500 बिस्तरों वाला अस्पताल है।
JAN 21, 2024 19:36 IST
'दाऊद इब्राहिम गैंग का हूं करीबी, 22 जनवरी को उड़ा दूंगा राम मंदिर', बिहार के अररिया से गिरफ्तार हुआ धमकी देने वाला व्यक्ति
अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को अररिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक पलासी के बलुआ कालियागंज का रहने वाला है।
JAN 21, 2024 19:25 IST
JAN 21, 2024 19:15 IST
प्रयागराज के 283 स्थानों पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव टेलीकास्ट
प्रयागराज के 283 स्थानों पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण होगा। इसके लिए इन जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। राम मंदिर उद्घाटन को लेकर प्रयागराज में दीपावली जैसा माहौल बन गया है। यहां पर लाउडस्पीकर पर राम भजन बज रहे हैं।
JAN 21, 2024 18:00 IST
जम्मू-कश्मीर में 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश
जम्मू-कश्मीर में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी रहेगी। इस दिन शुष्क दिवस की भी घोषणा की गई है। प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर शराब की दुकानों को 36 घंटे तक बंद रखने की घोषणा की गई है।
JAN 21, 2024 17:17 IST
मंदसौर में कार में मिला रेलवे इंजीनियर का शव
मंदसौर में रेलवे के जूनियर इंजीनियर का शव कार में मिला। व्यक्ति की पोस्टिंग रतलाम रेलवे डिवीजन में था। पुलिस को मंदसौर के भावगढ़ थाना क्षेत्र के खोड़ाना गांव में एक लावारिस हालत में कार मिली। जिसमें से शव बरामद हुआ।
JAN 21, 2024 17:14 IST
जम्मू के सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाया गया
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड के चलते जम्मू के स्कूलों में शीतकालीन बढ़ाया गया। जम्मू में अत्यधिक ठंड के चलते 12वीं क्लास के सभी स्कूल 22 जनवरी से 27 जनवरी तक बंद रहेंगे।
JAN 21, 2024 15:51 IST
अरुणाचल प्रदेश में गाड़ी खाई में गिरने से 3 की मौत
अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में हवाई के पास एक गाड़ी खाई में गिर गई। जिसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तीनो मृतकों की पहचान हो गई है। ये लोग गाड़ी की मरम्मत के लिए हवाई गए थे। रास्ते में उनकी गाड़ी सड़क से फिलकर खाई में जा गिरी, जिससे यह हादसा हुआ।
JAN 21, 2024 15:47 IST
Noida News: 20 बच्चों को बाल मजदूरी से कराया गया मुक्त
नोएडा में 20 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया गया। नोएडा पुलिस और श्रम विभाग ने एक संयुक्त अभियान के तहत इन बच्चों को मुक्त कराया। ये बच्चे सेक्टर-18, सेक्टर-16, कार मार्केट, होटलों, ढाबों और दुकानों पर काम कर रहे थे। इन बच्चों की पहचान करके इन्हें परिजनों को सौंप दिया गया और बालश्रम न कराने की हिदायत दी।
JAN 21, 2024 14:29 IST
ठाणें में बिल्डर की हत्या मामले में चार लोगों को उम्रकैद
महाराष्ट्र के ठाणे में बिल्डर की हत्या के मामले में चार लोगों को उम्रकैद की सजा मिली है। इस मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिसमें से चार लोगों को अदालत ने दोषी ठहराया है। जिनको उम्रकैद देने के साथ ही 14 हजार रुपये प्रति व्यक्ति जुर्माना भी लगाया गया है।
JAN 21, 2024 14:25 IST
राजस्थान में ठंड और शीतलहर का प्रकोप
राजस्थान के कई हिस्सों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान शीतलहर का दौर भी लोगों को परेशान करता रहा। मौसम विभाग के अनुसार सबसे ठंडा स्थान सीकर के फतेहपुर में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रहा।
JAN 21, 2024 14:23 IST
मुंबई के अस्पताल में अज्ञात कारणों से लगी आग
मुंबई में नगर निकाय के एक अस्पताल में शनिवार को आग लग गई। जिसके कारण आईसीयू के छह मरीजों को ट्रांसफर करना पड़ा। फायर ब्रिगेड की टीम ने रात 2 बजकर 25 मिनट तक आग पर काबू पा लिया था। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है, इसकी जांच चल रही है।
JAN 21, 2024 13:21 IST
दिल्ली एम्स में 22 जनवरी को खुली रहेंगी ओपीडी सेवाएं
दिल्ली एम्स ने 22 जनवरी को दोपहरण 2 बजकर 30 मिनट तक ओपीडी सेवाएं बंद करने का फैसला वापस ले लिया है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, जिसके चलते दिल्ली के सभी केंद्रीय अस्पतालों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई थी।
JAN 21, 2024 12:34 IST
Delhi News: 22 जनवरी को सील होंगे दिल्ली बॉर्डर
गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले लोग के लिए आवश्यक सूचना, 22 जनवरी की रात 8 बजे दिल्ली बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा। इस दौरान आप केवल मेट्रो का सफर कर दिल्ली जा सकते हैं। सड़क मार्ग से नहीं। गणतंत्र दिवस की परेड रिहर्सल को ध्यान में रखते हुए सीमाओं को बंद करने का फैसला लिया गया है।
JAN 21, 2024 12:35 IST
Delhi News: दिल्ली में 22 जनवरी 'आप' निकालेगी शोभा यात्रा
दिल्ली में 22 जनवरी को आम आदमी पार्टी शोभा यात्रा निकालेगी। साथ ही पूरी दिल्ली में भंडारे का भी आयोजन करेगी। इस शोभायात्रा में पार्टी के बड़े नेता भी शामिल होंगे।
JAN 21, 2024 12:29 IST
प्राण प्रतिष्ठा के बीच बढ़े साइबर धोखाधड़ी के मामले
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बीच साइबर धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसे देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। साथ ही पुलिस को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
JAN 21, 2024 12:28 IST
मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल
मेरठ में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश को गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को उसके साथी समेत गिरफ्तार कर लिया है।
JAN 21, 2024 11:31 IST
दिल्ली का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, यहां पर तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे लुढ़क गया है। दिल्ली का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहने की संभावना है।
