LIVE
शहरों के समाचार, 18 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: लखनऊ में क्रिसमस और नए साल पर बिना अनुमति पार्टी पर रोक, ग्रेटर नोएडा के दादरी में आवारा सांड का आतंक
शहरों के समाचार, 18 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: लखनऊ में क्रिसमस और नए साल पर बिना अनुमति पार्टी पर रोक, ग्रेटर नोएडा के दादरी में आवारा सांड का आतंक
DEC 18, 2023 23:30 IST
दिल्ली: टैक्सी ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या
दिल्ली में एक अधेड़ उम्र के टैक्सी ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। रोड रेज के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
DEC 18, 2023 20:54 IST
वाराणसी: प्रधानमंत्री मोदी ने लाभार्थी महिलाओं से किया संवाद
प्रधानमंत्री मोदी ने आज वाराणसी में मेरी कहानी मेरी जुबानी कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान चंदा देवी नाम की महिला ने अपने अनुभवों को साझा किया। जिसके आत्मविश्वास से प्रभावित होकर पीएम ने उनसे पूछा कि क्या वे चुनाव लड़ेंगी?
DEC 18, 2023 19:52 IST
क्रिसमस और नए साल पर बिना अनुमति पार्टी पर रोक
लखनऊ में क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति लेनी जरूरी है। बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित करने वालों को 8 महीने की सजा और 20 हजार रुपये का जुर्माना लग सकता है।
DEC 18, 2023 18:45 IST
ग्रेटर नोएडा: दादरी में आवारा सांड का आंतक
ग्रेटर नोएडा के दादरी नगर में एक सांड ने स्कूल जाती बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची रास्ते से जा रही होती है तभी वहां खड़ा सांड उसे उठाकर पटक देता है। जिससे मासूम को चोट लग जाती है।
DEC 18, 2023 17:11 IST
साहिबाबाद कपड़ा फैक्टरी में लगी भीषण आग
साहिबाबाद में स्थित कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। आग की जानकारी प्राप्त करते ही दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कोशिश जारी।
DEC 18, 2023 17:05 IST
लखनऊ के पीजीआई में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत
लखनऊ के पीजीआई में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई थी। इस घटना में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है। आग के पीछे का कारण जानने के लिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
DEC 18, 2023 14:39 IST
यमुनानगर में तीन तलाक के बाद हलाला
यमुनानगर में हलाला से जुड़ा एक मामला सामने आया है। जहां महिला को उसके पति ने तीन तलाक कह कर उसे तलाक दे दिया तो वही कुछ महीने बाद फिर से उसके साथ निकाह करने की बात कहे कर महिला के साथ कई बार रेप किया।
DEC 18, 2023 14:09 IST
दिल्ली रैन बसेरा की हालत खराब
दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और रैन बसेरों की हालत भी अच्छे नहीं है। दिल्ली के गोल मार्केट, बाबा खड़क सिंह मार्ग, बंगला साहिब, मिंटो रोड, कड़कड़डूमा, आईटीओ, यमुना बैंक, लक्ष्मी नगर और विवेक विहार जैसे इलाकों में लोग बिना कंबल के फुटपाथ पर सोने के लिए मजबूर हो गए हैं। दिल्ली रैन बसेरा की हालत खराब
DEC 18, 2023 13:20 IST
ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे पर आज वाराणसी कोर्ट में होगी सुनवाई
ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे की रिपोर्ट सबमिट करने को लेकर वाराणसी कोर्ट में हलचल का माहौल बना हुआ है। अब देखना ये है कि आज भी सर्वे की रिपोर्ट सबमिट की जाएगी की नहीं।
DEC 18, 2023 13:15 IST
जयपुर में छप रहे नकली नोट, तस्करी करने वाला गिरफ्तार
जयपुर में झुंझुनूं पुलिस ने नकली 500 रुपये के 22 नकली नोट जब्त किए हैं। नकली नोट की तस्करी करने वाले अमित कुमार को पिलानी में गिरफ्तार किया है।
DEC 18, 2023 11:37 IST
वाराणसी: पीएम मोदी ने किया सात मंजिला स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन
वाराणसी के अपने दो दिन के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 180 फीट ऊंचे सात मंजिला स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया है। ये मंदिर दुनिया का सबसे अनोखा मंदिर कहा जा रहा है, क्योंकि इसकी दीवारों पर स्वर्वेद के चार हजार दोहे लिखे हुए है।
DEC 18, 2023 10:50 IST
नोएडा में किसान प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक पुलिस ने बनाए डायवर्जन
अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में आम जनमानस को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसे ध्यान में रखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कई रूटों पर डायवर्जन बनाया है।
DEC 18, 2023 10:21 IST
Nafees Biryani: माफिया अतीक के करीबी नफीस बिरयानी की मौत, जेल में था बंद
प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के करीबी और नैनी सेंट्रल जेल में बंद नफीस बिरयानी मौत हो गई। नफीस को हार्ट अटैक आने पर एसआरएन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकीमौत हो गई।
DEC 18, 2023 09:25 IST
Delhi-Varanasi Vande Bharat Train: भगवा रंग की दूसरी वंदे भारत ट्रेन को आज दिखाई जाएगी हरी झंडी, PM लहराएंगे हरा पताका
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी सोमवार को वाराणसी और नयी दिल्ली के बीच जिस दूसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, वह भगवा रंग की है और इसमें कई नयी विशेषताएं हैं।
DEC 18, 2023 09:23 IST
Pune Today News: मोमबत्ती फैक्ट्री में आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 14
महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी-चिंचवड इलाके में आठ दिसंबर को मोमबत्ती बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लगने की घटना में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी है।
DEC 18, 2023 08:38 IST
Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की टक्कर, एक की मौत
रबूपुरा थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार को दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
DEC 18, 2023 08:19 IST
WHO ने किया अलर्ट, आ सकता है कोरोना का नया वैरिएंट
डब्लूएचओ ने कोविड19 पर संगठन की टेक्निकल लीड मारिया वान केरखोव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में केरखोव ने सांस संबंधी बीमारियों के फैलने की वजह बताई है।
DEC 18, 2023 07:25 IST
Tamil Nadu Today News: तमिलनाडु में भारी बारिश, जलभराव से लोग परेशान
तमिलनाडु में लगातार बारिश के कारण के कई हिस्सों में गंभीर जलभराव हो गया है। इसकी वजह आवागमन बाधित है।
DEC 18, 2023 07:20 IST
PM Midi in Kashi: पीएम मोदी वाराणसी-नई दिल्ली दूसरी वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
वाराणसी से दिल्ली तक का सफर करने वाले लोगों के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस रूट पर दूसरी वंदे भारत चलने से लाखों यात्रियों को फायदा होगा।
DEC 18, 2023 06:48 IST
President Murmu: तीन राज्यों के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तेलंगाना, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू 18 से 23 दिसंबर तक तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगी।
