LIVE

शहरों के समाचार, 09 जनवरी 2024 Highlight: आगरा दिल्ली नेशनल हाइवे पर ट्रक की टक्कर से 3 लोगों की मौत, राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के दिन बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज, शराब की दुकानें

Shashank Shekhar MishraUpdated Jan 9, 2024, 21:09 IST
Follow on Google News
शहरों के समाचार, 09 जनवरी 2024 Highlight: आगरा दिल्ली नेशनल हाइवे पर ट्रक की टक्कर से 3 लोगों की मौत, राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के दिन बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज, शराब की दुकानें

शहरों के समाचार, 09 जनवरी 2024 Highlight: आगरा दिल्ली नेशनल हाइवे पर ट्रक की टक्कर से 3 लोगों की मौत, राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के दिन बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज, शराब की दुकानें

आज के शहर के समाचार (Aaj Ke Hindi Samachar) 09 जनवरी 2024 Highlight: आगरा दिल्ली नेशनल हाइवे पर ट्रक की टक्कर से 3 लोगों की मौत। राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के दिन UP में बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का नाम बदला जाएगा। इसके लिए गाजियाबाद नगर निगम से बहुमत में प्रस्ताव पास हो गया है, फूलवारी शरीफ क्षेत्र से किडनैप बच्ची का मिला शव। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या में हनुमान गढ़ी और राम लला के दर्शन-पूजन कर लोक कल्याण की कामना की। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं:

JAN 09, 2024 20:59 IST

Agra Delhi National Highway Accident: आगरा दिल्ली नेशनल हाइवे पर ट्रक से टकराईं तीन गाड़ियां, 3 लोगों की मौत

आगरा दिल्ली नेशनल हाइवे पर ट्रक से तीन गाड़ियों की टक्कर होने से 3 लोगों की मौत हो गई। एक किलोमीटर तक कई गाड़ियों को रौंदता हुआ ट्रक हाइवे पर दौड़ता रहा, जिससे एक बाइक में आग भी लग गई।
JAN 09, 2024 20:45 IST

Varanasi News: अवैध गैस रिफिलिंग शॉप में धमाका, दो बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अवैध गैस रिफिलिंग की दुकान में धमाके के बाद आग लगने से दो बच्चों की मौत हो गई।
JAN 09, 2024 20:36 IST

Lucknow Today News: राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के दिन UP में बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज, शराब बंदी का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को राज्य भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने यह भी कहा है कि इस दिन राज्य में शराब की दुकानें बंद रहेंगी
JAN 09, 2024 17:59 IST

गाजियाबाद का बदलेगा नाम, बहुमत से पास हुआ प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का नाम बदला जाएगा। इसके लिए गाजियाबाद नगर निगम से बहुमत में प्रस्ताव पास हो गया है। नए नाम का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएंगा, जिसके बाद इसका नाम बदला जाएगा।
JAN 09, 2024 18:03 IST

फूलवारी शरीफ क्षेत्र से किडनैप बच्ची का मिला शव

पटना के फूलवारी शरीफ क्षेत्र से किडनैप की गईं दो बच्चियों में से एक का शव मिलने ने सनसनी फैल गई। वहीं, दूसरी बच्ची घायल अवस्था में बरामद की गई है।
JAN 09, 2024 16:31 IST

दिल्ली में 51 फीट ऊंची मूर्ति बनकर तैयार, प्राण प्रतिष्ठा के दिन होगा अनावरण

दिल्ली में हनुमान जी की 51 फीट ऊंची मूर्ति बनकर तैयार हो गई है, यह मूर्ति दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में बनी है। जिसका अनावरण 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन होगा।
JAN 09, 2024 16:30 IST

Patna Today News: बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बयान, लालू यादव भ्रष्टाचार के प्रतीक

बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं। अगर कोई जांच एजेंसी उनके परिवार में किसी के खिलाफ आरोप पत्र दायर करती है तो वे खुश हो जाते हैं।
JAN 09, 2024 16:06 IST

नोएडा-ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में लंबे समय से खाली पड़े प्लाट के आवंटन होंगे निरस्त

नोएडा-ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में लंबे समय से खाली पड़े प्लाट के आवंटन निरस्त किए जाएंगे। जिन प्लाट पर तय प्रावधान के अनुसार न्यूनतम निर्माण कार्य भी पूरा किया गया है। उन्हें कंप्लीशन और फंक्शनल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
JAN 09, 2024 16:04 IST

Bihar Murder News: बिहार में दादा-पोते की गोली मारकर हत्या

बिहार के पूर्णिया जिले के बाद बड़हरा थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
JAN 09, 2024 15:43 IST

CM Yogi in Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी ने हनुमान एवं राम लला के किए दर्शन

CM Yogi in Ayodhya: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या में हनुमान गढ़ी और राम लला के दर्शन-पूजन कर लोक कल्याण की कामना की।
JAN 09, 2024 14:41 IST

यूपी के 6 IPS अफसरों का हुआ तबादला

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में ताबड़तोड़ तबादलों की श्रृंखला जारी हैं। मंगलवार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने छह IPS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए हैं। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें आईपीएस प्रेम कुमार गौतम और IPS जे रविंद्र गौड़ समेत कई अधिकारियों के नाम शामिल है।
JAN 09, 2024 14:26 IST

Lakhimpur News: धुएं में दम घुटने से दो बच्‍चों की मौत, माता-पिता की हालत गंभीर

लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी कस्बे में कोयले के धुएं से दम घुटने से दो बच्‍चों की मौत हो गयी और उनके माता-पिता की हालत गंभीर है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
JAN 09, 2024 14:26 IST

Covid Cases in Mumbai: मुंबई में कोविड-19 के उपस्वरूप जेएन.1 से 19 लोग संक्रमित

महाराष्ट्र के मुंबई में कोविड-19 के उपस्वरूप जेएन.1 से 19 लोग संक्रमित पाए गए। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
JAN 09, 2024 12:51 IST

L&T को हरियाणा में नए एम्स भवन के निर्माण का मिला ठेका

इंजीनियरिंग एचं निर्माण समूह लार्सन एंड टुब्रो को हरियाणा के रेवाड़ी में नए एम्स भवन के निर्माण के लिए सरकार से एक परियोजना का ठेका मिला है।
JAN 09, 2024 12:13 IST

Haryana Road Accident: सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों की मौत

हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली सीमा के पास एक सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों की मौत हो गई । दोनों पुलिस अधिकारी कार से जा रहे थे जिसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई।
JAN 09, 2024 11:53 IST

Rajasthan Weather News: कड़ाके की सर्दी के बीच अनेक इलाकों में बारिश

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच बीते चौबीस घंटे में अनेक इलाकों में बारिश हुई। राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे व शीत लहर का दौर भी जारी है।
JAN 09, 2024 11:52 IST

Patna School Timings: पटना के स्कूलों को सुबह नौ बजे के बाद खोलने के आदेश

बिहार में कोहरे और ठंड ने अब लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस बीच, पटना में स्कूलों के खोलने के समय में परिवर्तन किया गया है। पटना में अब सुबह नौ बजे के बाद ही स्कूल खोलने के आदेश दिए गए हैं।
JAN 09, 2024 11:33 IST

Double Murder in Etawah: इटावा में डबल मर्डर

Double Murder in Etawah: इटावा में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। दअरसल, थाना इकदिल इलाके में घर के अंदर फावड़े से काटकर पति-पत्नी को मौत के घाट उतार दिया गया। घर के अंदर ही दोनों के शव बरामद हुए। दोनों की उम्र करीब 50-54 वर्ष बताई जा रही है।
JAN 09, 2024 10:49 IST

UP Crime News: ISIS से जुड़ा इनामी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आईएसआईएस से जुड़े एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
JAN 09, 2024 10:12 IST

Mumbai News: मुंबई पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में 3.70 करोड़ किये बरामद

मुंबई पुलिस ने साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज एक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के कुल 4.56 करोड़ रुपये में से लगभग 3.70 करोड़ रुपये बरामद कर लिये हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना चार जनवरी की है जब जालसाजों ने शहर के निवासी एक पीड़ित से शेयर बाजार में निवेश के बदले अच्छे मुनाफे का लालच देकर 4.56 करोड़ रुपये ठग लिये।