LIVE
शहरों के समाचार, 06 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: लखनऊ में लागू हुए नो एंट्री के नए नियम, राजस्थान बंद के चलते जयपुर में तनाव
शहरों के समाचार, 06 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: लखनऊ में लागू हुए नो एंट्री के नए नियम, राजस्थान बंद के चलते जयपुर में तनाव
DEC 06, 2023 20:12 IST
लखनऊ में लागू हुए नो एंट्री के नए नियम
लखनऊ में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बुधवार से नए नो-एंट्री नियम लागू हो गए हैं। शहीद पथ पर पहली बार सभी कॉमर्शियल वाहनों का आवागमन सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
DEC 06, 2023 17:53 IST
यूपी में अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर्स को गति देगी योगी सरकार
उत्तर प्रदेश के स्टेट और नेशनल हाइवे पर मरम्मत व दुरुस्तीकरण के कार्यों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर भी मरम्मत जारी है। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई थी।
DEC 06, 2023 15:46 IST
बसपा प्रमुख मायावती ने मुफ्त अनाज योजना पर कसा तंज
बहुजन समाज पार्टी (BSP) अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पर तंज करते हुए कहा कि देश के 81 करोड़ से ज्यादा लोगों को सरकारी अनाज का मोहताज बना देना ना तो आजादी के बाद का सपना था और ना ही संविधान बनाते समय बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने सोचा था।
DEC 06, 2023 15:02 IST
कोलकाता में आसमान छूती सब्जियों की कीमतों से फिलहाल राहत नहीं
कोलकाता में खुदरा बाजार में सब्जियों की बढ़ती कीमतें आम आदमी की जेब पर असर डाल रही हैं।खुदरा बाजार में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रण में रखने वाली राज्य सरकार की टास्क फोर्स के सदस्यों के अनुमान के मुताबिक, औसतन लगभग सभी सब्जियों की कीमतें 15 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक अधिक हैं।
DEC 06, 2023 14:15 IST
कश्मीर में ठंड का कहर जारी, पारा शून्य से नीचे
घाटी में ठंड बढ़ने के कारण पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस था।
DEC 06, 2023 12:59 IST
हावड़ा जंक्शन के पास लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा
पश्चिम बंगाल में हावड़ा स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक लोकल ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से बाधित हुईं। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई।
DEC 06, 2023 11:53 IST
मप्र में चार वर्षीय बच्ची की मौत
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मंगलवार को एक बोरवेल में गिरी चार वर्षीय बच्ची की बुधवार सुबह भोपाल के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
DEC 06, 2023 11:23 IST
जयपुर में पुलिस फोर्स तैनात
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद राजस्थान बंद का ऐलान हो चुका है। इसका असर जयपुर में देखने को मिल रहा है इसलिए वहां पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
DEC 06, 2023 11:22 IST
राजस्थान बंद का ऐलान
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आज राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने राजस्थान बंद का ऐलान कर दिया है।
DEC 06, 2023 10:01 IST
अयोध्या में हाई अलर्ट
अयोध्या के निर्माणाधीन राम मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए आज जिले में हाई अलर्ट है। सभी सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हैं।
DEC 06, 2023 09:22 IST
लखनऊ में मायावती ने डॉ. अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
DEC 06, 2023 08:50 IST
यूपी में आज और कल बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में आज और कल मिगजौम तूफान का असर देखने को मिलेगा। पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
DEC 06, 2023 08:47 IST
यूपी: सपा नेता की गला रेंतकर हत्या
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सपा नेता की गला रेंतकर हत्या कर दी गई। सपा नेता सोहन यादव सोमवार रात को टिन शोड में सो रहे थे, इसी दौरान उनपर धारदार हथियार से हमला हुआ। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
DEC 06, 2023 07:58 IST
यूपी: 2468 चिकित्सा शिक्षकों और स्टाफ नर्सों को मिला नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश में नव चयनित चिकित्सा शिक्षकों और स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। सीएम योगी ने 2468 लोगों को अपॉइंटमेंट लेटर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि मेडिकल कॉलेजनों के प्रधानाचार्य और टीचर खुद भी ओपीडी में मरीजों का इलाज करें।
DEC 06, 2023 07:53 IST
प्रकाशन समूह पर आयकर विभाग का छापा
प्रकाशन समूह के प्रयागराज, दिल्ली, मुंबई समेत 20 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने झापा मारा है। इस प्रकाशन समूह के दफ्तर, शोरूम, फ्लेट, बंगेले के अलावा संपत्तियों की खरीद और बिक्री के कागजातों को भी खंगाला जा रहा है।
DEC 06, 2023 07:48 IST
UP: फूड पॉइजिंग से दूल्हा दूल्हन समेत 30 की हालत बिगड़ी
उत्तर प्रदेश के बागपत में शादी समारोह में फूड पॉइजिंग से दूल्हा-दुल्हन समेत 30 लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
DEC 06, 2023 07:46 IST
UP: डॉक्टर ने पत्नी और बच्चों को मार कर आत्महत्या कर ली
रायबरेली के लालगंज में एक डॉक्टर ने अपने सरकारी आवास में अपनी पत्नी और बच्चों की जान ले ली, जिसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। यह सरकारी आवास दो दिनों से बंद था हुआ, जिसका ताला तोड़ने के बाद वारदात का पता चला।
DEC 06, 2023 06:46 IST
दिल्ली हाईकोर्ट: EWS बच्चों के दाखिले के लिए बढ़ाई जाए आय सीमा
दिल्ली हाईकोर्ट ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के दाखिले के लिए परिवार की सलाना आय एक लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा है कि इस मामले में जब तक कानून में संशोधन न हो जाए, तब तक के लिए EWS दाखिले के लिए आय सीमा बढ़ाई जाए।
DEC 06, 2023 05:54 IST
दिल्ली: अगले छह दिन बेहद खराब श्रेणी में रहेगी हवा
दिल्ली में अगले दो दिन में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में जाने की आशंका है, मंगलवार को एक सप्ताह बाद यहां की हवा खराब श्रेणी में आई थी। इसके बाद अब अगले छह दिन सांसों पर भारी रहने वाले हैं। इन दिनों हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहने की संभावना है।
DEC 06, 2023 05:53 IST
अलीगढ़: बाबरी विध्वंस की बर्सी पर पुलिस प्रशासन अलर्ट
आज 6 दिसंबर के दिन ही अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया था। इस कारण आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए यहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम करते हुए सेक्टर स्कीम लागू की गई है। जिसमें शहर को नौ सेक्टरों में बांटा गया है।
