LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 25 जून 2024 LIVE: जम्मू से वैष्णो देवी मंदिर तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, बलिया में नाबालिग लड़की से चार लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Pooja KumariUpdated Jun 25, 2024, 17:14 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 25 जून 2024 LIVE: जम्मू से वैष्णो देवी मंदिर तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, बलिया में नाबालिग लड़की से चार लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 25 जून 2024 LIVE: जम्मू से वैष्णो देवी मंदिर तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, बलिया में नाबालिग लड़की से चार लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 25 जून 2024 LIVE: जम्मू से वैष्णो देवी मंदिर तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू। दिल्ली के प्रेम नगर के एक मकान में आग लगने से 4 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एलएनजेपी अस्पताल लाया गया। आतिशी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं, आगरा आने वाले पर्यटक अब आगरा किले में लाइट एंड साउंड शो का मजा ले सकेंगे। इसकी शुरुआत 31 जुलाई तक होनी है। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

JUN 25, 2024 17:14 IST

बलिया में नाबालिग लड़की से चार लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

बलिया में नाबालिग लड़की से चार लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पढ़ें पूरी खबर
JUN 25, 2024 16:35 IST

जम्मू से वैष्णो देवी मंदिर तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

जम्मू से माता वैष्णो देवी मंदिर तक मंगलवार को सीधी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई जिससे समय की कमी के कारण एक दिन के भीतर ही इस पवित्र मंदिर में दर्शन की इच्छा रखने वाले तीर्थयात्रियों को काफी सुविधा होगी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
JUN 25, 2024 15:28 IST

अरुणाचल प्रदेश में बारिश-भूस्खलन

अरुणाचल प्रदेश के लेपारादा जिले में भारी बारिश के कारण फसलें जलमग्न हो गई हैं। उधर, भूस्खलन से सियांग जिले में आलो-पैंगिन पासीघाट सड़क अवरुद्ध होने से आवागमन बाधित हो गया है।
JUN 25, 2024 13:19 IST

आतिशी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनका अनशन समाप्त : आप

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को मंगलवार तड़के अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनका अनशन समाप्त हो गया। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यह जानकारी दी। आतिशी राष्ट्रीय राजधानी में मौजूदा जलसंकट के बीच दिल्ली के लिए उसके हिस्से का पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रही थीं। सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आतिशी करीब पांच दिन से अनशन कर रही थीं जिसके काराण उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि उनका शर्करा स्तर 36 मिलीग्राम/डेसीलिटर रह गया और उन्हें मंगलवार को तड़के करीब पौने चार बजे लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि आतिशी अब गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं और उनकी जांचें की जा रही हैं इसलिए अनिश्चितकालीन अनशन रोक दिया गया है।
JUN 25, 2024 12:27 IST

सफदरजंग अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी बिल्डिंग में लगी आग

JUN 25, 2024 11:45 IST

मध्यप्रदेश में आवारा कुत्तों के हमले में दो साल की बच्ची की मौत

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक निर्माण स्थल पर खेल रही दो साल की एक बच्ची की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई। कोतवाली थाने के प्रभारी बी एल मंडलोई ने बताया कि यह घटना मंगरूल रोड पर सोमवार रात घटी। उन्होंने बताया कि बच्ची का पिता संजय उस निर्माण स्थल पर सुरक्षागार्ड की नौकरी करता है और वहीं अपने परिवार के साथ रहता है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात संजय खाना बना रहा था और उसकी पत्नी नहा रही थी, तभी उनकी बेटी खेलते-खेलते बाहर चली गयी। मंडलोई ने बताया कि कुछ आवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए 100-150 मीटर दूर ले गये। बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। उन्होंने बताया कि बाद में दोनों पति-पत्नी बच्ची को जिला अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
JUN 25, 2024 10:16 IST

नवी मुंबई में प्रतिबंधित गुटखा बेचने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में पुलिस ने गुटखा बेचने के आरोप में चार दुकानदारों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 14,589 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया है। एपीएमसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) कर्मियों ने सोमवार को वाशी में एक सब्जी बाजार में छापा मारा और पाया कि चार लोग अपनी दुकान में गुटखा का भंडारण कर उसे बेच रहे थे। उन्होंने बताया कि 30 से 45 वर्ष की आयु के चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
JUN 25, 2024 09:24 IST

दिल्ली के प्रेम नगर में एक मकान में लगी आग, 4 लोगो मौत

दिल्ली के प्रेम नगर के एक मकान में आग लगने से 4 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। आग रात के करीब 3:30 बजे लगी थी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और 4 लोगो को रेसक्यू किया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आग पहली मंजिल के सोफे और इनवर्टर में लगी थी जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया।
JUN 25, 2024 08:05 IST

दिल्ली: मयूर विहार फेज 1 में टैंकरों से पानी की आपूर्ति

JUN 25, 2024 07:05 IST

राजस्थान के भीलवाड़ा में दो समूहों के बीच झड़प, छह लोग गिरफ्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के भीमगंज क्षेत्र में क्रिकेट खेल रहे मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्यों और एक पार्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा आयोजित कर रहे अन्य लोगों के एक समूह के बीच झड़प के बाद तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि झड़प के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्यों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों के बीच झड़प तब हुई जब एक स्वयंसेवक को गेंद लग गई।
JUN 25, 2024 05:54 IST

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी

JUN 25, 2024 05:54 IST

आगरा किले में जल्द शुरू होगा लाइट एंड साउंड शो

आगरा आने वाले पर्यटक अब आगरा किले में लाइट एंड साउंड शो का मजा ले सकेंगे। इसकी शुरुआत 31 जुलाई तक होनी है। इसको लेकर ट्रायल भी जल्द ही ट्रायल शुरू हो जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पर्यटन और पुरातत्व विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
JUN 25, 2024 05:54 IST

नागपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली

महाराष्ट्र के नागपुर हवाई अड्डे को सोमवार को ई-मेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अप्रैल से अब तक यह तीसरी बार है जब डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को धमकी भरा संदेश मिला है।
JUN 25, 2024 05:53 IST

हिसार में कार शोरूम के बाहर तीन लोगों ने गोलीबारी की

हरियाणा के हिसार में एक कार शोरूम के बाहर तीन अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की और उसके मालिक से पांच करोड़ रुपये मांगे। पुलिस के अनुसार दोपहर के समय मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाश हिसार शहर में कार शोरूम में घुस गये। पुलिस ने बताया कि उन्होंने मालिक से पांच करोड़ रुपये की मांग करते हुए एक पत्र वहां छोड़ दिया और शोरूम के बाहर हवा में गोलीबारी करते हुए वहां से चले गये।
JUN 25, 2024 05:53 IST

उदयपुर में बटरफ्लाई और बायो डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन

उदयपुर पर्यटन क्षेत्र को एक दिन में चार नई सौगातें मिली हैं। सोमवार को यहां 50 लाख की लागत से बने बटरफ्लाई पार्क का उद्घाटन हुआ। बायो डाइवर्ससिटी पार्क में चिल्ड्रन एडवेंचर जोन का लोकार्पण हुआ। इसी के पास इको टूरिज्म अडवेंचर जोन का निर्माण हुआ। दूध तलाई जलबुर्ज इलाके में लवकुश वाटिका का लोकार्पण हुआ। सज्जनगढ़ स्थित बॉयोलोजिकल पार्क में लायन सफारी और उबेश्वर महादेव स्थल पर जल संरक्षण रचनाओं का शिलान्यास किया गया।