LIVE
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 22 फरवरी 2024 Highlights: नोएडा में गाड़ी से पैसे उड़ाने पर 21 हजार का जुर्मान, एकमुश्त समाधान योजना पर चर्चा के लिए केजरीवाल की सर्वदलीय बैठक
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 22 फरवरी 2024 Highlights: नोएडा में गाड़ी से पैसे उड़ाने पर 21 हजार का जुर्मान, एकमुश्त समाधान योजना पर चर्चा के लिए केजरीवाल की सर्वदलीय बैठक
FEB 22, 2024 17:07 IST
Dehradun: एटीएस ने फर्जी सिम कार्ड घोटाले का भंडाफोड़
देहरादून में उत्तराखंड की एटीएस की टीम ने फर्जी घोटाले का भंडाफोड़ है। यहां एक शख्स के साथ 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस को फर्जी घोटाले के बारे में पता लगा। मामले की जांच कर आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
FEB 22, 2024 15:27 IST
West Bengal: 6 मार्च को महिलाओं की रैली का करेंगे पीएम मोदी संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में महिलाओं की रैली का संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार बताया कि प्रताड़ित महिलाएं प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा जता रही है। ऐसे में उनकी मुलाकात की व्यवस्था पार्टी द्वारा की जाएगी।
FEB 22, 2024 14:25 IST
नोएडा में गाड़ी से पैसे उड़ाने पर 21 हजार का लगा जुर्मान
नोएडा सेक्टर 20 में एक रेंज रोवर से पैसे उड़ाने की घटना सामने आई है। इस घटना की वीडियो वायल होने के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाय है।
FEB 22, 2024 17:41 IST
Noida: छात्रा से बालाात्कार के आरोप में अध्यापक गिरफ्तार
नोएडा में एक अध्यापक ने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बहन के साथ ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने दुष्कर्म किया था। इस घटना के बाद दो युवकों ने स्कूल जाते अध्यापक पर गोली चलाई थी। गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दोनों को युवकों को पकड़ा था। तब पुलिस को दुष्कर्म की इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस ने छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है।
FEB 22, 2024 13:19 IST
Bihar: लव मैरिज से परिवार के इनकार पर प्रेमी ने लगाई फांसी
बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक युवक ने लव मैरिज न कर पाने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के परिवार ने प्रेमिका से शादी करवाने से मना किया था। परिवार के रजामंदी न देने पर युवक ने आत्महत्या करने का बड़ा कदम उठाया।
FEB 22, 2024 12:14 IST
Jaipur: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
जयपुर में कॉलेज में पढ़ रही छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। दबाव बनाने पर आरोपी जीतू ने युवती को भगाकर मंदिर में शादी की। जीतू को उसके पिता बहाने से ले गए और युवती को उससे मिलाने के बहाने बुलाकर जीतू के पिता और उसके दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। युवती की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
FEB 22, 2024 11:42 IST
शाहजहांपुर नपा अध्यक्ष के घर पर कार्यक्रम में चली गोली, भाई ने की रिश्तेदार की हत्या
शाहजहांपुर जिले में नगर पालिका अध्यक्ष के साले की उन्हीं के भाई ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी।
FEB 22, 2024 10:57 IST
बिहार के कॉलेजों में एक अप्रैल से नहीं होंगी इंटरमीडिएट की कक्षाएं
बिहार सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों से संबद्ध कॉलेजों में संचालित की जाने वाली इंटरमीडिएट (प्लस टू) कक्षाओं को बंद करने की घोषणा की है। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने बुधवार देर शाम जारी एक अधिसूचना में कहा कि लगभग एक दशक पहले पटना विश्वविद्यालय में ऐसी कक्षाएं बंद कर दी गई थीं, लेकिन इस साल अप्रैल में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से अन्य विश्वविद्यालयों के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में भी ये कक्षाएं बंद हो जाएंगी।
FEB 22, 2024 09:51 IST
केजरीवाल ने पानी के बिलों की एकमुश्त समाधान योजना के लिए बुलाई सर्वदलीय बैठक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पानी के भारी-भरकम बिलों की एकमुश्त समाधान योजना पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह सर्वदलीय बैठक शाम चार बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी।
FEB 22, 2024 08:39 IST
बनारस को PM देंगे 14 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
काशी दौरे के दौरान पीएम मोदी के पिटारे से 14 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं बतौर सौगात के रूप में निकलेंगी।
FEB 22, 2024 08:01 IST
12 दिनों तक चलेंगी परीक्षाएं, एसटीएफ व खुफिया एजेंसियां सक्रिय
यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए 1297 सेक्टर मजिस्ट्रेट 430 जोनल मजिस्ट्रेट, 75 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक, 416 सचल दस्तों का गठन किया गया है। 12 दिनों तक चलने वाली परीक्षाओं की निगरानी के लिए एसटीएफ और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हैं।
FEB 22, 2024 06:57 IST
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से, गड़बड़ी पर होगी जेल
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू चुकी हैं। ऐसे में परीक्षा को बाधित करने या किसी प्रकार की गड़बड़ी करने पर जेल भेजने की चेतावनी दी गई है। इस वर्ष कुल परीक्षार्थी 55,25,308 हिस्सा ले रहे हैं। इसके लिए 8,265 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से हाईस्कूल में 29,47,311 और इंटरमीडिएट 25,77,997 स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे।
FEB 22, 2024 06:12 IST
'दिल्ली चलो' मार्च दो दिन के लिए स्थगित : किसान नेता
पंजाब-हरियाणा सीमा पर दो प्रदर्शन स्थलों में से एक खनौरी सीमा पर झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मौत तथा लगभग 12 पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद किसान नेताओं ने बुधवार को ‘दिल्ली चलो’ मार्च दो दिन के लिए स्थगित कर दिया।किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शंभू सीमा पर संवाददाताओं से कहा कि वे शुक्रवार शाम को आगे की रणनीति तय करेंगे।
FEB 22, 2024 05:49 IST
किसान की मौत से दुखी हूं, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी: CM भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि वह पंजाब-हरियाणा सीमा पर एक युवा किसान की मौत से दुखी हैं तथा इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मान ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘पोस्टमॉर्टम के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। किसान की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।’’
FEB 22, 2024 05:46 IST
योगी ने दिल्ली कूच के मद्देनजर किसानों के मुद्दों पर समिति बनाने का दिया आदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे गौतम बुद्ध नगर के किसानों के मुद्दों पर विचार करने के लिए बुधवार को एक समिति गठित करने का आदेश दिया। अपनी मांगों पर दबाव बनाने के लिए स्थानीय किसान समूहों द्वारा पैदल दिल्ली कूच करने की धमकी दिए जाने के बाद देर रात यह घोषणा की गई। इससे पहले आठ फरवरी को दिल्ली कूच की असफल कोशिश की गई थी।
FEB 22, 2024 05:40 IST
FEB 22, 2024 05:38 IST
FEB 22, 2024 05:33 IST
FEB 22, 2024 05:32 IST
रायबरेली एम्स का 25 फरवरी को होगा लोकार्पण, PM मोदी देंगे सौगात
यूपी के रायबरेली एम्स का लोकार्पण एवं प्रदेश के 15 जिलों में बने क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास 25 फरवरी को होगा। लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से करेंगे।
FEB 22, 2024 05:32 IST
सिहोर में खून से लथपथ मिला महिला का शव, धारदार हथियार से हत्या
एमपी के सीहोर जिले के बुधनी में एक महिला का शव घर में खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई। किसी ने धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतार दिया गया।
