
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 10 फरवरी 2024 Hightlight UP: किश्तवाड़ में गहरी खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की मौत, बुलंदशहर में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में 10 बच्चे घायल
शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 10 फरवरी 2024 Hightlight: किश्तवाड़ में गहरी खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की मौत। बुलंदशहर में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में 10 बच्चे घायल। कश्मीर में शीतलहर से कुछ राहत मिली। MP के मंडला सड़क हादसे में चार लोगों की मौत। शाहजहांपुर में पूर्व सपा विधायक रोशन लाल वर्मा को जान से मारने की धमकी। आंध्र प्रदेश में दो ट्रक-बस की टक्कर में छह की मौत। बिहार में होने वाली सक्षमता परीक्षा के पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने नियोजित शिक्षकों को खुशखबरी देते हुए परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में बताया। आगरा में विकास की धीमी गति देख डीएम के सवालों पर बिगड़ बीडीओ, गाली-गोलज के बाद मारपीट पर उतारू होने के मामले में पुलिस में दर्ज किया गया केस। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :