ये कैसा मौसम : मैदानी इलाकों में चल रही लू, पहाड़ों में बर्फबारी की चेतावनी; जानें कारण

देश में इन दिनों मौसम की ऊट-पटांग चाल देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है तो वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी, जबकि दिल्ली, जयपुर और पश्चिमी राजस्थान में भीषम गर्मी की चेतावनी दी गई है।

मौसम ऊटपटांगा : जी हां, इन दिनों मौसम ऊट-पटांग हो रखा है। मैदानी इलाकों में अभी से ही यानी मार्च की शुरुआत में ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है। यहां गर्मी का ये हाल है कि दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के कुछ इलाकों में अप्रैल अंत और मई जैसी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इधर मौसम विभाग मैदानी इलाकों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी की चेतावनी दे रहा है, और उधर पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट भी जारी कर रहा है। पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी से मौसम अब भी सिर्फ ठंडा नहीं है, बल्कि ठिठुरन वाला बना हुआ है।

Weather Update today.

मौसम की उलट चाल, कहीं बारिश-बर्फबारी तो कहीं हीट वेव

आज यानी मंगलवार 10 मार्च से 15 मार्च के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के कई रूप देखने को मिलेंगे। एक तरफ बारिश और बर्फबारी के साथ ही थंडरस्टॉर्म का खतरा है, तो दूसरी तरफ लू यानी हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इस तरह आज सहित आने वाले 6 दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में देशभर में कई वेदर सिस्टम यहां के मौसम को प्रभावित करेंगे।

End of Feed