Aaj Ka Mausam: मानसून की आहट! 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह हीटवेव का कहर

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट है, जबकि राजस्थान, गुजरात और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी और लू सता रही है।

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है, वहीं दूसरी ओर आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में इसी तरह मौसम के कई रंग देखने को मिलेंगे। उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में लू का प्रभाव बना रहेगा, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने आज हिमाचल प्रदेश, पंजाब, असम, नागालैंड समेत 17 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इस दौरान कई इलाकों में 40 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 16 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान सागर और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

Weather today

आज का मौसम

दिल्ली-NCR में आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम बदल गया है। गर्मी से भी राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है।मौसम विभाग ने 14 मई यानी आज भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। हालांकि ये राहत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है। राजधानी में 15 और 16 मई तक दिन का तापमान फिर से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान लोगों को फिर से तेज धूप और उमस के कारण भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

End of Feed