उत्तर में शीतलहर, पहाड़ों पर बर्फ और दक्षिण में बारिश, देशभर में मौसम का दिखेगा तांडव
Aaj ka Mausam 4 January 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत में मौसम का विपरीत असर देखने को मिल रहा है। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर से ठंडी हवाएं शीतलहर के रूप में चलेंगी, जिससे अधिकांश राज्यों में पारा लुढ़केगा और दिन में भी कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। मौसम विभाग की मानें तो देश के करीब 15 राज्यों में भीषण कोहरा विजिबिलिटी को प्रभावित करेगा, जिसका सीधा असर ट्रेनों की आवाजाही एवं फ्लाइट सेवाओं पर पड़ेगा। वहीं, पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी से मौसम संगीन रहेगा। स्काईमेट ने दक्षिणी राज्यों में मूसलाधार बारिश को लेकर संभावना जताई है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी तापमान गिरने एवं कोहरे का अनुमान है। तो जुड़े रहिए हमारे साथ और पल-पल के मौसम की जानिए लाइव अपडेट।
उत्तर में शीतलहर, पहाड़ों पर बर्फ और दक्षिण में बारिश, देशभर में मौसम का दिखेगा तांडव
